29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Spider Free House : वैज्ञानिक रिसर्च का दावा; पुदीने से मिनटों में घर से भगाएं मकड़ियां, जानिए कैसे

Spider Free House Tips In Hindi : अगर आप अपने घर से मकड़ियों को दूर करना चाह रहे हैं तो Journal of Economic Entomology में छपे एक शोध के मुताबिक, पिपरमिंट ऑयल (Peppermint Oil) का इस्तेमाल करने से राहत मिल सकती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

May 29, 2026

Spider Free House, Spider repellent for house, Spider repellent homemade,

मकड़ी का जाला निकलाती महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर, Credit- Gemini AI)

Spider Free House Tips : अगर आप भी बार-बार घर से मकड़ी का जाला निकाल कर थक चुके हैं, तो आपको यह नेचुरल तरीका राहत दे सकता है। मकड़ियों को घर से दूर रखने का यह तरीका वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। Journal of Economic Entomology में छपे एक शोध के मुताबिक, पिपरमिंट ऑयल (Peppermint Oil) मकड़ियों को भगाने में बेहद असरदार है। आइए, इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

पुदीने का तेल और गंध का विज्ञान (Spider Repellents)

आप इस सवाल का जवाब खोज रहे होंगे कि जो मकड़ी का जाला बार-बार साफ करने के बाद भी नहीं हट रहा है, वह आखिर पुदीने के तेल से कैसे खत्म हो सकता है? इसके पीछे के विज्ञान को आपको आसान भाषा में समझना होगा।

मकड़ियों के पैर और शरीर पर छोटे-छोटे संवेदनशील बाल होते हैं, जिन्हें Sensilla कहा जाता है। ये बाल उनके सूंघने और स्वाद चखने के अंगों की तरह काम करते हैं। कुछ खास तेज गंध मकड़ियों के तंत्रिका तंत्र (Nervous System) को परेशान करती हैं, जिससे वे उस जगह से दूर भागती हैं। यही कारण है कि पिपरमिंट या पुदीने का तेल मकड़ियों को भगाने में बेहद असरदार माना जाता है।

कैसे इस्तेमाल करें

एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और उसमें 15-20 बूंदें पिपरमिंट एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। इसे खिड़कियों, दरवाजों के कोनों और जाले वाले संभावित स्थानों पर स्प्रे करें। घर के जिस स्थान पर मकड़ियों के जाले अधिक हों, वहां आप इसका छिड़काव जरूर करें। इस नेचुरल तरीके से आप मकड़ियों को आसानी से दूर कर सकते हैं।

घर में मकड़ियां क्यों आती हैं?

कारण 1: घर के छोटे-छोटे कीड़ों या मक्खियों का शिकार करने के लिए मकड़ी घर में प्रवेश करती है। अगर आप अपने घर के अंदर कीड़ों को आने से रोक देंगे, तो मकड़ियों की समस्या भी अपने आप कम हो जाएगी।

कारण 2: घर की दरारों या छोटे छेदों को सील करें। मकड़ियां हवा के झोंकों या दीवारों में मौजूद बारीक दरारों से घर के भीतर प्रवेश करती हैं। इसके बाद वे अक्सर ऐसी जगहों को चुनती हैं जहां हवा की हलचल कम हो, जैसे छत के कोने।

मकड़ियां घर में 'पेस्ट कंट्रोल' का काम करती हैं

अगर आप इन संभावित कारणों को समझकर सही उपाय अपनाते हैं, तो आपको मकड़ियों से हमेशा के लिए राहत मिल सकती है। हालांकि, एक वैज्ञानिक सच यह भी है कि घर में दिखने वाली अधिकांश मकड़ियां इंसानों के लिए हितकर होती हैं। वे वास्तव में आपके घर के खतरनाक मच्छरों और मक्खियों को खाकर एक तरह से 'पेस्ट कंट्रोल' का काम करती हैं। हालांकि, कुछ मकड़ियां जानलेवा भी होती हैं।