लखनऊ

प्रियंका चोपड़ा को बरेली से क्यों है इतना लगाव, जानते हैं इसके पीछे की कहानी?

Actress Priyanka Chopra News : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूपी के बरेली से बहुत लगाव है। वह अपना घर बरेली को ही मानती हैं। आइए आपको इसके पीछे की कहानी से रू-बरू कराते हैं।
3 min read
Apr 11, 2023
Actress Priyanka Chopra started film career from Bareilly

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार (अब झारखंड) में अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर में हुआ था। प्रियंका के माता पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर तैनात रह चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के एक छोटा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा है। प्रियंका की बहनें परणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

माता-पिता की नौकरी के कारण प्रियंका अमूमन देश के हर हिस्से में रहीं। इसमें लखनऊ, बरेली, दिल्ली, चंडीगढ़, लद्दाख और पुणे शामिल है। 13 वर्ष की उम्र में प्रियंका अपनी आंटी के साथ आगे की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड स्टेट गयीं।

यूएस में पढ़ाई के दौरान वह कई बार कथित तौर पर रंगभेद का शिकार हुईं। प्रियंका के स्कूल में एक ऐसी लड़की थी जो उन्हें अकसर धमकाती रहती थी। इतना ही नहीं, पढ़ाई के दौरान सांवले रंग के कारण प्रियंका के ऊपर मजाक करके कई क्लामेट हंसते भी थे।

लखनऊ के लामटर्स स्कूल में भी की पढ़ाई
इससे पहले प्रियंका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के लामर्ट्स स्कूल से की। इसके बाद वे यूनाइटेड स्टेट चली गईं। जहां वह कई बार कथित तौर पर रंगभेद का शिकार हुईं। इससे परेशान होकर वह तीन साल बाद बरेली लौट आईं।

बरेली के सैंट मारिया गोरेटी कॉलेज और आर्मी स्कूल से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया उन्हें स्कूल बदलने में कभी कोई दिक्कत नहीं हुई, वह इसे एक चैलेंज और एक्सपेरिमेंट के तौर पर लेती थीं।

बरेली से ही शुरू हुआ प्रियंका का लग्जरी सफर
बरेली आर्मी स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने यहां "में क्वीन" सौंदर्य पृष्ठक का खिताब जीता। इस दौरान प्रियंका को उनके चाहने वालों ने उन्हें काफी घेरने और परेशान करने की कोशिश की। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में बंद करना ही उचित समझा।

इसके बाद प्रियंका की मां ने, प्रियंका की कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दी, और वह कुछ इस तरह मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं और विश्व सुन्दरी 2000 का खिताब भी अपने नाम करने में कामयाब रहीं।

30 नवंबर 2000 को जीता मिस वर्ल्ड का खिताब
प्रियंका को 30 नवंबर 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड 2000 और मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ़ ब्यूटी-एशिया एंड ओशिनिया का ताज पहनाया गया। प्रियंका मिस वर्ल्ड जीतने वाली पांचवी भारतीय प्रतियोगी थीं, और चौथे साल ऐसा करने के लिए चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता जीतने से पहले उन्होंने बरेली कॉलेज में दाखिला लिया।

बाद में प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से ऑफर आने लगे तो, उन्होंने सिनेमा में अपना करियर बनाने का प्लान किया। हिंदी सिनेमा में प्रियंका ने डेब्यू वर्ष 2003 में फिल्म द हीरो, लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से की थी।

इस फिल्म में प्रियंका ने सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका अदा की थी। फिल्म में सन्नी देओल, प्रीति जिंटा ,अमरीश पुरी और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थे। उस साल यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लाक-बस्टर हिट साबित हुई थी और फिल्म में प्रियंका के किरदार को सराहा गया था।

अंदाज में सेकेंड लीड का रोल भी सराहा गया
इसी साल प्रियंका राज कंवर की फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के अपोजिट दिखाई दी थी, एकबार फिर वह इस फिल्म में सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका में थी। फिल्म में अक्षय प्रियंका चोपड़ा के अलावा लारा दत्ता भी नजर आयीं थी। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामांकन भी मिला था।

बरेली में प्रतिष्ठित स्‍त्री रोग विशेषज्ञ थीं प्रियंका की मां
हिंदी सिनेमा में अच्छा नाम कमाने के बाद प्रियंका का रिश्ता अपने परिवार से कमजोर नहीं हुआ, प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थी, प्रियंका के पिता की मृत्यु वर्ष 2013 जून में कैंसर से हो गयी थी। वर्ष 2012 में ही प्रियंका ने अपने पिता की हैण्ड राइटिंग में "डैडी लिल गर्ल' का टैटू कराया था।

फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम बनाने के बाद प्रियंका खुद को सेल्फ मेड स्टार कहती हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा बरेली में प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं, लेकिन बेटी को उसके करियर में सपोर्ट करने के लिए उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया।

Updated on:
11 Apr 2023 07:35 pm
Published on:
11 Apr 2023 07:33 pm