
गाजियाबाद के शाहिबाबाद थानाक्षेत्र में श्याम पार्क एक्सटेंशन के पास सड़क किनारे एक कार में दो लोग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर साहिबाबाद ने टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। यहां कार सवार दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों आरोपी शातिराना अंदाज में चलती कार में कैसिनो चलाते थे।
फॉर्च्यूनर कार में घूमकर लगाते थे आईपीएल मैच पर सट्टा
गाजियाबाद के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के श्याम पार्क एक्सटेंशन में पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार में घूमकर आइपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 35 हजार रुपये, 2400 कैसिनो क्वाइन, चार मोबाइल, 10 डेबिट-क्रेडिट कार्ड बरामद किया है। साहिबाबाद थानाक्षेत्र के श्याम पार्क से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन विवेक चंद यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि श्याम पार्क एक्सटेंशन में सड़क किनारे एक कार में दो लोग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं। इंस्पेक्टर साहिबाबाद ने टीम के साथ मौके पहुंचे तो सूचना सही मिली। पुलिस ने मौके से कार सवार दो युवकों को दबोचा।
पकड़े गए आरोपित टीला मोड़ थाना क्षेत्र के रिस्तल का सोनू कसाना और फर्रुखनगर का राहुल कसाना है। दोनों आनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। आसपास अन्य लोग भी खड़े थे। पुलिस को देखकर मौके से भाग गए।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वाट्सएप पर भी सट्टा लगवाते थे। उनके मोबाइल से सट्टे का लेनदेन और दाव के चैट भी पुलिस को मिले हैं। कार से कई चेक भी पुलिस को मिले। हैं। उन्होंने बताया कि सट्टा लगवाने में उनके चार अन्य साथी भी शामिल हैं। उन्होंने पुलिस को सभी के नाम बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Updated on:
11 Apr 2023, 5:22 PM IST
Published on:
11 Apr 2023, 5:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.