लखनऊ

‘लोकतंत्र बचाने के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना जरूरी’, अखिलेश यादव बोले- भाजपा की चालाकियों से रहें सतर्क

Akhilesh Yadav On BJP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJP जनता से झूठ बोलने और झूठे वादे करने में माहिर है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए इस सरकार को सत्ता से बाहर करना जरूरी है।

2 min read
Jan 15, 2026
फोटो सोर्स-IANS

Akhilesh Yadav On BJP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP और संघ परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती और मतदाता सूची पर विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें

ईंट भट्ठों के लिए खोदे गए गड्ढे में निकली 4 भाइयों की लाशें; कैसे हुई मौत; इलाके में हड़कंप

UP Politics: अखिलेश यादव का BJP पर तंज

अखिलेश यादव ने बुधवार को सपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरानर उन्होंने कहा, '' RSS और BJP से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना अनिवार्य है।''

Uttar Pradesh Politics: 'BJP जनता से झूठ बोलने और झूठे वादे करने में माहिर'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP नेता किरण रिजिजू के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि NDA कोई राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक गठबंधन है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP जनता से झूठ बोलने और झूठे वादे करने में माहिर है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को लेकर BJP ने झूठा प्रचार और नरेटिव गढ़ा, लेकिन मतदाता सूची के SIR प्रक्रिया में एक भी घुसपैठिया नहीं मिला।

'झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया जा रहा'

उन्होंने BJP पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट का आरोप लगाते हुए कहा, ''झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश की जनता परेशान और दुखी है। वोट बचाना और अपना बूथ जिताना सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।'' उन्होंने फार्म-6 के जरिए छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और BJP की चालाकियों से सतर्क रहने की बात कही।

BJP ने यूपी को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, ''अपने व्यवहार से लोगों को विश्वास दिलाना होगा कि सपा ने ही प्रदेश में वास्तविक विकास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। आज हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में है। महिला अपराध और साइबर क्राइम चरम पर हैं और अपराधी बेखौफ होकर हत्याएं कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि गरीबों का इलाज समाजवादी सरकार में पूरी तरह मुफ्त था। समाजवादी पार्टी की सरकार ने लोहिया संस्थान, सैफई मेडिकल कॉलेज और विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान का निर्माण कराया और KGMU और PGI जैसी संस्थाओं में सुविधाओं का विस्तार किया, जबकि BJP सरकार ने इन व्यवस्थाओं को खराब कर दिया।

ये भी पढ़ें

जिस लाश को पुलिस ने जानवर समझकर फेंका वह इंसान की निकली; सनसनीखेज मामला जानकर चकरा जाएगा सिर!
Also Read
View All