28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘BJP के नेता सत्ता के मद में अभिमानी हो गए’, सपा नेता राजकुमार भाटी बोले- यह लोकतंत्र में बहुत शर्मनाक स्थिति है

Rajkumar Bhati: सपा नेता राजकुमार भाटी ने बीजेपी नेताओं और प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के मद में बीजेपी नेताओं का व्यवहार खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को धमकाना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Sep 28, 2026

Rajkumar Bhati,

सपा नेता राजकुमार भाटी (ANI Photo)

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के व्यवहार को लेकर समाजवादी पार्टी ने निशाना साधा है। सपा नेता राजकुमार भाटी ने प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के नेता सत्ता के मद में अभिमानी हो गए हैं और उनका व्यवहार खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा बार-बार इस तरह की हरकतें करते रहते हैं और उनके कई वीडियो सामने आ चुके हैं। राजकुमार भाटी ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को धमकाया जाता है। राजकुमार भाटी ने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक स्थिति बताया।

सड़क की जांच के दौरान शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ था। उन्होंने तिलक नगर में बनाई गई सड़क को अपने हाथ से उखाड़कर PWD विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा को दिखाया था। इसके बाद प्रवेश वर्मा सड़क की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

प्रवेश वर्मा जब मौके से जाने लगे तो प्रदर्शन कर रहे लोग उनके पीछे आ गए और उनसे सवाल करने लगे। इसी दौरान एक युवक वीडियो बना रहा था। आरोप है कि प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मार दिया। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि मंत्री को लिखित रूप से माफी मांगनी चाहिए।

प्रवेश वर्मा ने भी जारी किया वीडियो

विवाद के बाद प्रवेश वर्मा ने भी एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि जरनैल सिंह रात में बनाई गई सड़क को सुबह ही उखाड़ रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि उनसे कमीशन मांगा गया था और कमीशन नहीं मिलने के बाद यह पूरा मामला खड़ा किया गया।उन्होंने कहा कि जरनैल के साथियों ने मेरे परिवार को गाली दी, इन हालात में कोई भी आम आदमी जो करता, वही मैंने किया।

'लोगों के पैर धोकर, लोगों को मूर्ख बनाते हैं'

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने पर कहा कि अपने मिनिस्टर से लोगों को मरवा रहे हैं। आप एक तरफ कहते हैं कि हम जनता के सेवक हैं, हम चौकीदार हैं, लोगों के पैर धोकर लोगों को मूर्ख बनाते हैं, देश समझ चुका है, आप क्या कर रहे हैं, बताने की जरूरत नहीं है।