लखनऊ

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- अब भ्रष्टाचार और सांसदों-विधायकों की खरीद जैसी राजनीति का होगा अंत

Akhilesh Yadav Targets BJP: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव ने इसे युवाओं और आंदोलन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार, चुनावी घपलों और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी। अखिलेश ने संविधान और चुनाव सुधारों को लेकर भी बड़ा दावा किया।
2 min read
Jul 25, 2026
Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह युवाओं और आंदोलन की जीत है। उन्होंने कहा कि अब देश में भाजपा की बुलडोजर राजनीति नहीं चलेगी। निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ नई लड़ाई शुरू होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान की ताकत से अब चुनाव सुधार और जनता के अधिकारों की आवाज और मजबूत होगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की चुनावी घपलों और सांसदों-विधायकों की खरीद जैसी राजनीति का अब अंत होगा।

'सांसदों-विधायकों की खरीद जैसी राजनीति का अंत'

अखिलेश यादव ने कहा कि ये हर आंदोलनकारी और उनका किसी भी तरह सहयोग करने वाले हर एक को इस बिग विन (Big-Win) की बधाई। उन्होंने कहा कि युवाओं ने एग्जामिनेशन और एजुकेशनकी लड़ाई जीतकर जो शुरुआत की है, ये जीत अब संविधान को हाथ में लेकर EVM और चुनाव सुधार तक पहुंचेगी। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा की चुनावी घपलों और सांसदों-विधायकों की खरीद जैसी राजनीति का अंत होगा।

सत्ता के दबाव में चलने वाली मीडिया का अंत

अखिलेश यादव ने कहा कि अब कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता के दबाव में चलने वाले मीडिया का दौर भी खत्म होगा। उन्होंने युवाओं के आंदोलन को बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि इसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी जैसी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को भी झुकना पड़ा, जो युवाओं की बड़ी जीत है।

अब किसी पर नहीं चलेगा बुलडोजर- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए एक्स (X) पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि भाजपा की राजनीति का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि अब देश में न तो बुलडोजर का खौफ चलेगा और न ही किसी बेगुनाह का एनकाउंटर होगा। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि...

  • अब संविधान की ताकत से ईवीएम और चुनाव सुधार तक बात जाएगी, भाजपा की खरीद-फरोख्त वाली नेगेटिव पॉलिटिक्स का अब अंत होगा।
  • अब सत्ता के टुकड़ों पर पलने वाले मीडिया और कमीशनखोरी के भ्रष्टाचार का अब पूरी तरह पर्दाफाश होगा।
  • अब न किसी गरीब मजबूर के घर पर बुलडोजर चलेगा, और न ही यूपी में किसी निर्दोष का एनकाउंटर होगा।
  • माताओं-बेटियों का अपमान और किसानों, व्यापारियों व युवाओं पर अत्याचार अब ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
  • भगवान तक को धोखा देने वालों पर जनता अब रत्ती भर भरोसा नहीं करेगी, आज से सांप्रदायिक राजनीति का सूरज ढल गया है।
  • संविधान ने देश के आम नागरिक को जो हक दिए हैं, उन्हें अब सत्ता की कोई भी ताकत मार नहीं पाएगी।
Updated on:
25 Jul 2026 09:14 pm
Published on:
25 Jul 2026 09:14 pm