लखनऊ

राम मंदिर निर्माण पर अमर सिंह का सुझाव, इस तारीख से पहले मंदिर मुद्दे पर विधेयक लाये सरकार

राम मंदिर मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लम्बित है, केस की अगली सुनवाई जनवरी 2019 में होनी है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 1:14 PM IST
Amar singh
राम मंदिर निर्माण पर अमर सिंह का सुझाव, इस तारीख से पहले मंदिर मुद्दे पर विधेयक लाये सरकार

लखनऊ. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि मंदिर मुद्दे को दरकिनार नहीं किया जा सकता। अमर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास पर्याप्त बहुमत है। ऐसे में भाजपा चाहे तो राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में विधेयक ला सकती है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अमर सिंह ने बीजेपी को सुझाव देते हुए कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट से समय रहते निर्णय नहीं होता तो बीजेपी को चाहिए कि आचार संहिता लगने से संसद के संयुक्त सत्र में विधेयक लाये और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे।

राम मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में लम्बित है। बीते दिनों कोर्ट ने अयोध्या केस की सुनवाई जनवरी तक के लिए टाल दी है। अगले साल यानी 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में बीजेपी पर राम मंदिर निर्माण को लेकर खासा दबाव है। अयोध्या के संत-महात्माओं से लेकर हिंदूवादी संगठन और नेता राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर दवाब बना रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर निर्माण होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी कई बार कह चुके हैं कि उचित समय आने पर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Published on: