लखनऊ

Asad Encounter : 12वीं में पढ़ने वाला वो लड़का, जो पिता के रास्ते पर चलकर हो गया खाक, जानें कैसे बना हत्यारा

Asad Encounter : 12वीं में पढ़ने वाले अतीक अहमद के तीसरे नंबर के बेटे असद का गुरुवार को एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया। दौलत और शोहरत होने के बाद भी असद के हत्यारा बनने के पीछे क्या वजहें थीं? आइए जानते हैं।

4 min read
Apr 14, 2023
asad_ateek_2.jpg

Asad Encounter : माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को 24 फरवरी से पहले शायद ही उसके घर-परिवार के बाहर के लोग जानते होंगे। असद का 6 महीने पहले तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। 24 फरवरी को प्रयागराज की सड़क पर उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के बाद असद अहमद अब यूपी का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बन गया था।

24 फरवरी को उमेश पाल का प्रयागराज में दिनदहाड़े मर्डर हुआ। इस मर्डर का सीसीटीवी फुटेज आया तो इसमें एक लंबे बाल का लड़का पिस्टल लिए दिखा। इसे पूर्व सांसद अतीक का बेटा असद बताया गया।

मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ असद अहमद
12वीं में पढ़ रहा असद उमेश पाल मर्डर का आरोपी बना तो पुलिस की मॉस्ट वांटेड लिस्ट में आ गया। पुलिस ने पहले उस पर 5 लाख का इनाम घोषित किया। जिसके बाद आज उसका पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया।

असद के साथ पढ़े और आसपास के लोगों ने बिना नाम छापने की शर्त पर कई बातें बताई हैं। उमेशपाल हत्याकांड के बाद फरार हुए असद पर पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया। उमेश पाल की हत्या में असद ने आधा दर्जन शूटरों की अगुवाई की थी।

असद अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा था
अतीक का तीसरे नंबर का बेटा असद था। उमेश पर गोलियां और बम चला रहे थे। इस हत्याकांड के बाद से वो फरार था। असद फिलहाल कानून की पढ़ाई कर रहा था।बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल मेंअतीक का सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद उमर है।

उमर इस वक्त लखनऊ जेल में बंद है। जब देवरिया जेल में अतीक बंद था तो एक कारोबारी को पीटा गया था। इस देवरिया कांड में मोहम्मद उमर का नाम आया था। पिछले साल अगस्त में उसने CBI के सामने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद से वो जेल में है।

असद बचपन से ही दंबग स्वभाव का था
असद के साथ पढ़े और उसको करीब से देखने वाले लोगों का कहना है कि असद स्कूल में पढ़ते हुए ही उग्र स्वभाव का था। एक बार वो खेल के दौरान टीचर के हाथापाई तक पर उतर गया था। उसके साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने बताया कि जब वो 9वीं में क्लास में था तो स्कूल के पास एक दुकानदार से उसका झगड़ा हुआ था। इस पर वो हथियारबंद लोगों को लेकर पहुंच गया था।

असद को लंबे बाल रखने का शौक था, जो उसकी तस्वीरों में भी दिखते हैं। असद के लंबे बालों की वजह उसको नजदीक से जानने वाले संजय दत्त से इन्सपायर होना बताते हैं। उसको खलनायक फिल्म में संजय दत्त के किरदार बलराम बिल्लू की तरह दिखना पसंद था। इसीलिए वो लंबे बाल रखता था।

कम उम्र में ही तबाह हो गई असद की जिंदगी
बताया जा रहा है कि माफिया अतीक अहमद के तीसरे नंबर के बेटे असद ने इसी साल इंटर यानी 12वीं की परीक्षा पास की थी। इसके हिसाब अनुमान लगाया जा रहा है कि असद की उम्र तकरीबन 18 साल होगी।

छह महीने पहले तक असद का जरायम की दुनिया से कोई वास्ता भी नहीं था, लेकिन उमेशपाल हत्याकांड में शूटरों को लीड करने के बाद असद ने जरायम की दुनिया में धमाकेदार एंट्री की। हालांकि असद उमेशपाल हत्याकांड में ही तबाह हो गया।

अतीक चाहता था उसका विरासत संभाले असद!
अतीक अहमद के 5 बेटे हैं। जिनमें असद तीसरे नंबर का है। नजदीकी बताते हैं कि असद पिता का सबसे चहेता था। ना सिर्फ अतीक बचपन से ही उसे अपने साथ अलग-अलग फंक्शन में लेकर जाता था बल्कि साथ के लोगों से भी मिलवाता था।

कई दफा तो अपना पिस्टल भी उसको निकालकर दे देता था। असद को बचपन में ही गोली चलाना अतीक ने ही सिखाया। ऐसे वीडियो भी हैं, जिनमें अतीक अपना पिस्टल देकर असद से गोली चलवा रहा है।

अतीक की ख्वाहिश थी कि उसकी दबंगई और राजनीति की विरासत उसका तीसरे नंबर का बेटा असद संभाले। अतीक को खुद के न पढ़ पाने का दुख था। ऐसे में वो असद को कानून की पढ़ाई के लिए 12वीं के बाद विदेश भेजना चाहता था। इससे पहले कि उसके से सब अरमान परवान चढ़ते, असद का नाम उमेश पाल मर्डर में आया और उसका एनकाउंटर हो गया।

अपराध की दुनिया के बमबाज के साथ रह रहा था असद
यूपी पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल असद पर 5 लाख इनाम था। गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद का करीबी बताया जाता है। असद गुड्डू मुस्लिम के साथ था। असद अहमद 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया था। इसके बाद से फरार चल रहा थ। CCTV में वो खुले चेहरे असद गोली चलाते हुए दिख रहा था। आज झांसी में पुलिस ने एनकांउटर में ढेर कर दिया।

पांच लाख का था इनामी, असद के दोस्तों ने किए थे कई खुलासे
माफिया अतीक अहमद के बेटे पर पांच लाख का इनाम घोषित था। इनामी असद ने अपने चाचा अशरफ की मदद से दिल्ली में शरण ली थी। दिल्ली में वह संगम विहार कॉलोनी में छिपा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मदद से पकड़े गए असद के दोस्तों ने कई खुलासे किए थे। इसके बाद गुरुवार को यूपी एसटीएफ की टीम ने असद का झांसी में एनकाउंटर कर दिया।

Updated on:
14 Apr 2023 10:57 am
Published on:
14 Apr 2023 10:56 am