31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

STF की इस टीम ने लोकेशन ट्रेस कर असद को किया ढेर, जानिए टीम को किसने किया लीड

UP News : माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद का यूपी STF की टीम ने एनकाउंटर कर दिया है। इस टीम में कौन कौन शामिल रहा। किसने लीड किया। आइए बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 13 Apr 2023, 3:23 PM IST

atique_ahmad_and_asad_1.jpg

उमेशपाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक के बेटे असद को आज पुलिस की STF टीम ने झांसी में मार गिराया। एनकाउंटर करने वाली टीम में कुल 12 पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम का नेतृत्व STF के DSP नवेंदु कुमार और DSP विमल कुमार सिंह कर रहे थे। असद प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेशपाल हत्याकांड के बाद से फरार था। उमेश की हत्या करने वाली टीम को असद ने लीड किया था।

प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेशपाल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे अतीक अहमद के बेटे असद का पुलिस की STF टीम ने झांसी में एनकाउंटर कर दिया। असद के साथ STF ने अन्य शूटर गुलाम को भी ढेर कर दिया। एनकाउंटर करने वाली टीम में कुल 12 पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम का नेतृत्व STF के DSP नवेंदु कुमार और DSP विमल कुमार सिंह कर रहे थे।

एनकाउंटर टीम में 12 पुलिसकर्मी थे शामिल
असद को ढेर करने वाली टीम में 2 डीएसपी, 2 इंस्पेक्टर, 1 सब इंस्पेक्टर, 4 हेड कांस्टेबल, और 2 कमांडों शामिल रहे। टीम में DSP नवेंदु कुमार और DSP विमल कुमार सिंह के अलावा इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह और ज्ञानेंद्र कुमार राय, सब इंस्पेक्टर विनय तिवारी, हेड पंकज तिवारी, सोनू यादव, सुशील कुमार, और भूपेंद्र कुमार शामिल थे। इसके साथ STF की इस टीम में कमांडो अरविंद कुमार और दिलीप कुमार यादव भी थे। इन 12 लोगों की टीम ने मिलकर असद और गुलाम को मार गिराया।

असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद यूपी एसटीएफ ने बताया कि अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इस बीच झांसी में हुए एनकाउंटर में दोनों की मौत हो गई।

झांसी में ट्रेस हुई असद और गुलाम की लोकेशन
यूपी एसटीएफ ने बताया कि असद अपने साथी के साथ दिल्ली से राजस्थान के अजमेर में चला गया। यूपी एसटीएफ सारे इनपुट को तलाश रही थी। इसी सिलसिले में एसटीएफ असद के लोकेशन को पता कर रही थी। इसी बीच एसटीएफ को असद और गुलाम की लोकेशन झांसी के बड़ा गांव और चिर गांव के बीच में मिली।

पुलिस को असद के पास मिले विदेशी हथियार
झांसी पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम ने असद और गुलाम को घेर लिया और उन्हें सरेंडर करने को कहने लगी। दोनों ने खुद को सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायर करना शुरु कर दिया। पुलिस ने जवाबी कारवाई में असद और गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस को असद और गुलाम के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर 455 बोर, वाल्थर पी 88 पिस्टल 7.63 बोर बरामद की गई. एक बाइक भी दोनों के पास मिली है


उमेश पाल हत्याकांड को असद ने किया था लीड
बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को असद ही लीड कर रहा था। पुलिस उसे पिछले डेढ़ महीने से खोज रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए फरार था। आज आख़िरकार पुलिस को उसके झांसी में होने की भनक लगी और STF की टीम ने उसका एनकाउंटर कर दिया। जानकारी के मुताबिक मारे गए असद और गुलाम के पास से पुलिस को विदेशी अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश