31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असद पर 6 महीने पहले तक नहीं था कोई अपराधिक मामला, एक केस में खत्म हो गई जिंदगी

Mafia Atiq Ahmad Son Asad : यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में गुरुवार को माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया। असद ने इसी साल इंटर यानी 12वीं की परीक्षा पास की है। इसके हिसाब से असद करीब 18 साल का बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 13 Apr 2023, 4:08 PM IST

Mafia Atiq Ahmad Son Asad

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का 6 महीने पहले तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। 24 फरवरी को प्रयागराज की सड़क पर उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के बाद असद अहमद अब यूपी का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बन गया था। उमेशपाल हत्याकांड के बाद फरार हुए असद पर पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया। उमेश पाल की हत्या में असद ने आधा दर्जन शूटरों की अगुवाई की थी।

अपराध की दुनिया के बमबाज के साथ रह रहा था असद
यूपी पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल असद पर 5 लाख इनाम था। गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद का करीबी बताया जाता है। असद गुड्डू मुस्लिम के साथ था। असद अहमद 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया था। इसके बाद से फरार चल रहा थ। CCTV में वो खुले चेहरे असद गोली चलाते हुए दिख रहा था। आज झांसी में पुलिस ने एनकांउटर में ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें : STF की इस टीम ने लोकेशन ट्रेस कर असद को किया ढेर, जानिए टीम को किसने किया लीड

असद अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा था
अतीक का तीसरे नंबर का बेटा असद था। उमेश हत्याकांड के बाद से वो फरार था। असद फिलहाल कानून की पढ़ाई कर रहा था। बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में अतीक का सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद उमर है।

उमर इस वक्त लखनऊ जेल में बंद है। जब देवरिया जेल में अतीक बंद था तो एक कारोबारी को पीटा गया था। इस देवरिया कांड में मोहम्मद उमर का नाम आया था। पिछले साल अगस्त में उसने CBI के सामने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद से वो जेल में है।

यह भी पढ़ें : 30 साल के इस लड़के की दूर-दूर तक हो रही चर्चा, जानिए क्यों आम से बना खास?

पांच लाख का था इनामी, असद के दोस्तों ने किए थे कई खुलासे
माफिया अतीक अहमद के बेटे पर पांच लाख का इनाम घोषित था। इनामी असद ने अपने चाचा अशरफ की मदद से दिल्ली में शरण ली थी। दिल्ली में वह संगम विहार कॉलोनी में छिपा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मदद से पकड़े गए असद के दोस्तों ने कई खुलासे किए थे। इसके बाद गुरुवार को यूपी एसटीएफ की टीम ने असद का झांसी में एनकाउंटर कर दिया।

कम उम्र में ही खत्म हो गई असद की जिंदगी
बताया जा रहा है कि माफिया अतीक अहमद के तीसरे नंबर के बेटे असद ने इसी साल इंटर यानी 12वीं की परीक्षा पास की थी। इसके हिसाब अनुमान लगाया जा रहा है कि असद की उम्र तकरीबन 18 साल होगी। छह महीने पहले तक असद का जरायम की दुनिया से कोई वास्ता भी नहीं था, लेकिन उमेशपाल हत्याकांड में शूटरों को लीड करने के बाद असद ने जरायम की दुनिया में धमाकेदार एंट्री की। हालांकि असद उमेशपाल हत्याकांड में ही खत्‍म हो गया।

यह भी पढ़ें : 250 की आबादी वाले इस गांव में भरे पड़े हैं टॉप वन अधिकारी, नाम भी चौंकाने वाला

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश