
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अब तक की पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अतीक अहमद और अशरफ को छुड़ाने से पुलिस के काफिले पर हमले की योजना बनाई जा रही थी। जिसके आधार पर पुलिस व स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई थी। हमारी तैयारी इतनी अच्छी थी कि वो पुलिस के काफिले पर हमला नहीं कर सके और पुलिस ने उन्हें मार गिराया।
एडीजी के अनुसार, 24 फरवरी को प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।यूपी में माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अतीक अहमद और अशरफ को छुड़ाने से पुलिस के काफिले पर हमले की योजना बनाई जा रही थी। जिसके आधार पर पुलिस व स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई थी। हमारी तैयारी इतनी अच्छी थी कि वो पुलिस के काफिले पर हमला नहीं कर सके और पुलिस ने उन्हें मार गिराया।
24 फरवरी से लगातार जारी थी तलाश
एडीजी के अनुसार, 24 फरवरी को प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इस मौके पर उन्होंने यूपीएसटीएफ की प्रशंसा की और बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस ने 183 बदमाशों को मार गिराया गया है। इस मौके पर उन्होंने यूपीएसटीएफ की प्रशंसा की और बधाई दी।
Updated on:
13 Apr 2023, 6:39 PM IST
Published on:
13 Apr 2023, 6:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.