31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atiq Ahmad Son Asad Encounter : उमेशपाल हत्याकांड में अभी तीन शूटर फरार, जानिए अब STF की क्या है तैयारी?

Atiq Ahmad Son Asad Encounter : उमेशपाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच में से दो शूटरों का एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर कर दिया है। इसमें अतीक का बेटा असद और गुलाम मोहम्मद मारा गया। आइए जानते हैं अब आगे एसटीएफ की रणनीति क्या है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 13 Apr 2023, 6:02 PM IST

Atiq Ahmad Son Asad Encounter

Atiq Ahmad Son Asad Encounter : उमेशपाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच में से दो शूटरों का एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर कर दिया है। इसमें अतीक का बेटा असद और गुलाम मोहम्मद मारा गया। अभी तीन शूटर फरार हैं। इसमें शूटर गुलाम, बमबाज गुड्डू मुस्लिम और साबिर शामिल हैं।

असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा “उमेश पाल के शूटरों की तलाश में हमारी कई टीम लगी हुई थी, हर टीम किसी न किसी एंगल पर काम कर रही थी, आज हमें सूचना मिली, जिसके बाद हुए एनकाउंटर में दो अपराधी मारे गए हैं, बाकी अपराधियों की तलाश जारी है, हम जल्द ही उनके तक पहुंच जाएंगे।”

अब पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हैं ये तीन लोग
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद का झांसी में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। जबकि अभी अरमान, बमबाज गुड्डू मुस्लिम और साबिर को पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : STF की इस टीम ने लोकेशन ट्रेस कर असद को किया ढेर, जानिए टीम को किसने किया लीड

इन आरोपियों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित है। आरोपियों में अरमान पुत्र समीम निवासी एमजी मार्ग, गुड्डू मुस्लिम पुत्र शरीफ निवासी लाला की सराय और साबिर पुत्र नसीर निवासी मरियाडीह शामिल हैं।

असद को जिंदा पकड़ना चाहती थी यूपी पुलिस
असद और मोहम्मद गुलाम आज झांसी में बड़ागांव और चिरगांव थाना क्षेत्र के बीच पारीछा डैम के इलाके में छिपे बैठे थे। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि असद और गुलाम को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन इन्होंने STF की टीम पर फायर किया, उसके बाद एनकाउंटर में मार गिराया गया। 12 पुलिसकर्मियों की टीम ने एनकाउंटर को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : पांच मिनट देर से पहुंची पुलिस, वरना पहले ही पकड़ा जाता असद, पढ़़ें पूरी कहानी

पुलिस और बदमाशों में ऐसे हुई मुठभेड़
बताया जा रहा है कि असद और मोहम्मद गुलाम एक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी पुलिस और यूपी एसटीएप की टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान असद और मोहम्मद गुलाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई और दोनों शूटर असद व गुलाम को मार गिराया गया है। इनके पास से एक ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर और वॉल्थर पिस्टल मिली है।

यह भी पढ़ें : असद पर 6 महीने पहले तक नहीं था कोई अपराधिक मामला, एक केस में तबाह हो गई जिंदगी

अब एसटीएफ की अगली रणनीति के बारे में बताते हैं
यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश इस एनकाउंटर के बाद सामने आए। उन्होंने यह दावा भी किया है कि जल्द ही बाकी आरोपियों तक एसटीएफ की टीम पहुंचेगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं है, जब यह तीनों आरोपी भी पकड़े जाएंगे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इन आरोपियों के बारे में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं।