लखनऊ

भाजपा ने भी तय किए सभी 8 राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम, जानिए कौन बनेगा राज्यसभा सांसद

Rajya Sabha candidates list: भाजपा के सूत्रों ने बताया कि 11 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में बीजेपी आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। माना जा रहा है कि भाजपा के जिन पांच सांसदों का कार्यकाल अगले माह समाप्त होने वाला है, उन्हें पार्टी से फिर से सांसद बनाने जा रही है। जिन पांच राज्यसभा सांसदों को दोबारा मौका दिया जा रहा है उनमें संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, जफर इस्लाम, जय प्रकाश निषाद और शिव प्रताप शुक्ला शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2022, 1:56 PM IST
bjp2.jpg

BJP Rajya Sabha candidates list: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए सपा और भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम अंतिम रूप से तय कर लिए हैं। सपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे कपिल सिब्बल को टिकट दिया है। उन्होंने नामांकन पत्र भर दिया है। डिंपल यादव और जावेद के नाम भी तय माने जा रहे हैं। इस बीच भाजपा ने भी आठ नाम तय कर लिए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर हुई कोर कमिटी की बैठक में इन नामों पर चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व को जिन 20 नामों का पैनल भेजा गया था। उनमें से 8 नाम अंतिम रूप से तय कर लिए गए हैं। जल्द यह सभी लखनऊ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

पांच को दोबारा मौका

Rajya Sabha candidates list: भाजपा के सूत्रों ने बताया कि 11 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में बीजेपी आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। माना जा रहा है कि भाजपा के जिन पांच सांसदों का कार्यकाल अगले माह समाप्त होने वाला है, उन्हें पार्टी से फिर से सांसद बनाने जा रही है। जिन पांच राज्यसभा सांसदों को दोबारा मौका दिया जा रहा है उनमें संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, जफर इस्लाम, जय प्रकाश निषाद और शिव प्रताप शुक्ला शामिल हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इन नामों के अलाव पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल को भाजपा राज्यसभा भेजने जा रही है। इसके पहले सपा में रहते हुए नरेश अग्रवाल राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। माना जाता है कि नरेश अग्रवाल वैश्य समाज के बड़े चहेरे हैं। इनके अलावा तीन नए चेहरों को मौका देने की तैयारी है। इनमें एक महिला नेता भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक पार्ट की ओर से इन नामों की ओपचारिक घोषणा नहीं की गई है जल्दी ही पार्टी उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट सार्वजनिक करेगी।

कोर कमेटी लेगी निर्णय

लखनऊ में भाजपा की 29 मई को कार्यसमिति की बैठक में आगे की रणनीति में भी चर्चा होनी है। बैठक में राजनैतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित होंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव को जीतने की रूपरेखा बनेगी। बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होनी प्रस्तावित है। कोर कमिटी की बैठक में महामंत्री संगठन सुनील बंसल, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।राज्यसभा के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है तब तक भाजपा सभी नामों को अंतिम रूप दे देगी।

Updated on:
25 May 2022, 1:56 PM IST
Published on: