उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के चुनाव का गणित समझे तो उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें हैं। जिनमें से चुनाव में 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी कब्जा कर सकती हैं। वहीं, 3 सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जा सकती हैं। कपिल सिब्बल के साथ साथ समाजवादी पार्टी डिंपल यादव व जावेद अली खान को राज सभा भेज सकती है। हालांकि, अभी तक इन नामों की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।