7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज भारत बंद: जानें किस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें कहां रहेगा कितना असर क्या-क्या रहेगा बंद

Bharat band 25th may 2022 आल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी एम्पलाइज फेडरेशन (BAMCEF) की बंदी(Band) के आहवाहन का सबसे ज्यादा असर दिल्ली(Delhi) व एनसीआर(NCR) क्षेत्र में देखने को मिलेगा। पार्टी इस बंदी के माध्यम से अपनी मांगों के सरकार के सामने रखेगी। यह भी संभावनाएं हैं कि संगठन का असर यूपी व बिहार में भी प्रभावी रहेगा। पार्टी जिन मुद्दों के लेकर मांग कर रही है ये मुद्दे बिहार में काफी प्रभावित हैं। साथ ही इन मुद्दा का असर यूपी में भी पड़ेगा। ऐसे में यह संभव है कि बंदी का असर यूपी(UP) व बिहार(Bihar) में प्रभावी रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 25 May 2022, 10:48 AM IST

bandi3.jpg

Bharat band 25th may 2022: आल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी एम्पलाइज फेडरेशन(BAMCEF) ने आज बुधवार को भारत बंद(Bharat band) का एलान किया है। जिसके बाद आज देश के कुछ प्रदेशों में इस बंद (Bharat band) का असर देखने के मिलेगा। उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh) में भी कई जगह संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हालांकि यूपी(UP) में इस बंदी(Band) का व्यापक असर देखने को नहीं मिल रहा है। संगठन की ओर से अपनी मागों को लेकर देश भर में बंदी(Bandi) की मांग की गई है। संगठन(BAMCEF) अपनी मांगी के जरिये मोदी सरकार(Modi Government) को घेरने का काम कर रही है। इस बंदी को आगामी लोकसभा चुनाव से भी जोड़ के देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि संगठन अभी से मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में लग गया है।

ये भी पढ़ें: मौका: मात्र 4.5 लाख रुपये मे खरीदें मकान, सोसाइटी में मिल रही पार्क व झूले की सुविधा

ये हैं मांगें

Bharat band 25th may 2022 पार्टी(BAMCEF) द्वारा बंदी(Bandi) के पीछे मागों की बात करें तो पार्टी कई मांगों को लेकर आज बंदी(Bandi) कर रही है। पार्टी से सबसे प्रमुख मांग जाति आधार जनगणना की है। साथ ही पार्टी किसानों के लिए एमएसपी की मांग को लेकर भी संघर्ष कर रही है। पार्ट लगातार ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रही है। इस बंदी के पीछे चुनाव में ईवीएम के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग भी की जा रही है। आदिवासियों के लिए पार्टी ने मांग रखी है कि पर्यावरण की आंड में आदिवासियों को विस्थापन न किया जाए। पार्टी सीएए व एनआरसी के भी खिलाफ है इस कानून को न लागू करने की भी मांग पार्टी की ओर से की जा रही है। पार्टी को ओर से निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग भी की जा रही है। पार्टी पुरानी पेंशन बहाली व कोराना टीका लगाने के दबाव न बनाया जाए जैसा मांगो के लेकर मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें: Gama Pahalwan: जब रुस्तम-ए-जहां गामा को यूपी के चन्द्रसेन टिक्की वाले ने दी पटकनी, गामा पहलवान के रोचक किस्से