उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में एलडीए ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों की संख्या में आवास बना रहा है। जिसे मात्र 4.51 लाख रुपये की कीमत से खरीदा जा सकता है। इन आवास को एलडीए की ओर से अत्याधुनिक व सुविधाजनक बनाया गया है। इन फ्लैट को बनाने में एलडीए को 6 लाख से अधिक की लागत आई है। लेकिन सरकार से सब्सिडी मिलने के बाद एलडीए आबंटी को इसे मात्र चार लाख 51 हजार रुपये में दे रहा है। खास बात ये है कि जिस सोसाइटी में ये फ्लैट बनाए हैं उसे वल्ड क्लास बनाया गया है, जहां पर पार्क, ग्रीन एरिया, कम्यूनिटी एरिया सहित झूले, पानी व लाइट की सुविधा दी जा रही है। इन फ्लैट को ईको फ्रैंडली बनाया गया है।