bjp candidates list: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर चिंतन कर रही है। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राज्य की कोर ग्रुप के नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व के साथ अहम बैठक की शुरुआत की गई। बैठक के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 142 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया गया। इस मंथन के बाद अब भारतीय जनता पार्टी मकर संक्रांति के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। नई सूची के तहत 60 विधायकों का टिकट कटना तय है। जिन विधायकों का टिकट कटना है वहां से दूसरे क्षेत्रीय व मजबूत उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा। ‌

लखनऊ. bjp candidates list आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हैं। भाजपा सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने 4 विधायकों के साथ मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में जा सकते हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक पार्टी में यह तय किया गया है कि 60 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा जाएगा। उन विधायकों का टिकट कट रहा है जिनकी क्षेत्र में सक्रियता कम रही है या क्षेत्र में जिनका विरोध हो रह है। बैठक के बाद जो निर्णय लिया गया है उसके हिसाब से 60 मौजूदा विधायकों का टिकट कटना तय है। इन मौजूदा विधायकों की जगह पर नए उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। मकर संक्रांति के बाद पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
142 सीटों पर मंथन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर चिंतन कर रही है। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राज्य की कोर ग्रुप के नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व के साथ अहम बैठक की शुरुआत की गई। बैठक के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 142 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया गया। इस मंथन के बाद अब भारतीय जनता पार्टी मकर संक्रांति के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। नई सूची के तहत 60 विधायकों का टिकट कटना तय है। जिन विधायकों का टिकट कटना है वहां से दूसरे क्षेत्रीय व मजबूत उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा।
आंतरिक रिपोर्ट से तय हो रह टिकल
पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में खासतौर पर आंतरिक रिपोर्ट के अनुरूप टिकट काटे जाने पर अहम मंथन हुआ है। इसमें उन विधायकों का टिकट काटने पर सहमति बनी है जिनके खिलाफ स्थानीय स्तर पर नाराजगी है। बैठक में शुरुआती तीन चरणों में जुड़ी सीटों पर कुछ विधायकों की सीटें बदलने पर भी चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ दर्जन विधायकों की सीटें बदली जाएंगे।