1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Awas Yojana: रजिस्ट्रेशन शुरू, सिर्फ चार लाख में मिल रहा फ्लैट, बैंक दे रही सस्ता लोन…

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राजधानी लखनऊ में साढ़े छह लाख रुपये में फ्लैट मिल रहे हैं। जिसमें ढाई लाख रुपये का सब्सिडी दिया जा रहा है। यानि कि आपको फ्लैट के लिए महज़ चार लाख रुपये ही देने होंगे। वहीं इन चार लाख रुपये में 3.20 लाख का लोन भी बैंक दे रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 12 Jan 2022, 11:14 AM IST

flat.jpg

लखनऊ. प्रधानमंत्री आवास योजन के तहत जिन लोगों के पास घर नहीं है उन्हे सरकार कम कीमत में पर घर उपलब्ध करा रहा है। इसी योजना के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण बड़ी संख्या में फ्लैट बना रहै है जिसके कीमत लगभग 6 लाख रुपये है जो पीएम आवास की सब्सिडी के बाद लाभार्थी को मात्र चार लाख रुपये का मिलेगा। जिन लोगों के पास घर नही है वो इस योजना का लाभ उठा कर कम कीमत पर अपना आशियाना तैयार कर सकते हैं। एलडीए ने अपनी आवासीय योजनाओं मे ग्राहकों को फ्लैट देने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिय है। अपनी एडीएम में आवास के लिए रजिस्ट्रेशन करा कर याजना के हतह सस्ता फ्लैट प्राप्त कर सकते हैं।

राजधानी लखनऊ में लीजिए फ्लैट

राजधानी लखनऊ में घर बनाने का सपना आसानी से पूरा हो सकता है। लखनऊ में मात्र चार लाख रुपये में आप एलडीए के0 फ्लैट ले सकते हैं जिसमें तीन लाख से ज्यादा 3.20 लाख का लोन भी बैंक देगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राजधानी लखनऊ में साढ़े छह लाख रुपये में फ्लैट मिल रहे हैं। जिसमें ढाई लाख रुपये का सब्सिडी दिया जा रहा है। यानि कि आपको फ्लैट के लिए महज़ चार लाख रुपये ही देने होंगे। वहीं इन चार लाख रुपये में 3.20 लाख का लोन भी बैंक दे रही है।

ये भी पढ़ें: लास्ट डेट: पैन को आधार से तुरंत कराएं लिंक नहीं होगा नुकसान, पैन होगा कैंसिल पड़ेगा जुर्माना

अबंटियो को जल्द मिलेगा कब्जा

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एलडीए पहले भी 2236 फ्लैट आबंटित कर चुका है। एलडीए जल्द आबंटियों को 2256 फ्लाइट उपलब्ध करा देगा। छह माह पहले लाटरी के माध्यम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट अलॉट किए गए थे। लेकिन अभी तक एलडीए लाभार्थियों को ब्जा नहीं दे पाया है। एलडीए के अधिकारियों को कहना है कि बिजली घर बनाने में बाधा आ रही थी जिसके चलते लाभार्थियों को कब्जा नहीं मिला है। अब एलडीए की ओर से लेसा को 7.85 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है जिसके बाद जल्द ही आवंटित को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैट में कब्जा दे दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया इस्तीफा, ज्वाइन की सपा, कई अन्य नेताओं को लेकर चर्चाएं तेज

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश