1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा, सपा में शामिल

योगी कैबिनेट में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा सरकार में श्रम मंत्री थी। बसपा छोड़कर भाजपा से इन्होंने पडरौना से चुनाव लड़ा था। जब यह बसपा में थे तब मायावती के बहुत करीबी माने जाते थे। स्वामी प्रसाद सपा में शामिल हो गए हैं। इनका दावा है कि कम से कम दस विधायक जल्द ही भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 11 Jan 2022, 3:42 PM IST

swami.jpg

लखनऊ. भाजपा सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले लंबे समय से ये संभावनाएं बन रही थी कि स्वामी प्रसाद मौर्या भाजपा छोड़ सकते हैं। इस कयास पर मोहर लग गई है मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्या ने सपा ज्वाइन कर ली है। स्वामी प्रसाद मौर्या की फोटो को ट्वीट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा है कि आप का सपा में स्वागत है। बीजेपी विधायक रौशन लाल वर्मा इस्तीफा लेकर राजभवन पहुंचे हैं। वर्मा भी भाजपा से इस्तीफा दे सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्या अपने ने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा का रुख साफ न होने के चलते मौर्या ने इस्तीफा दे दिया है। बताते चलें कि स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा मौर्या भी भाजपा के टिकट से सांसद हैं। मौर्या अपने बेटे के लिए भाजपसा से टिकट मांग रहे हैं। चर्चाएं तो यहां तक हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्या का टिकट भी कटने वाला था इसी के चलते आगामा चुनाव के लिए आचार सहिंता लगते ही स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सक्रिय न रहने के चलते क्षेत्र की जनता में नाराजगी थी। जिसके चलते इनका टिकट कटने वाला था।

प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शामिल है मौर्या

स्वामी प्रसाद मौर्या प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शामिल है। ये तीन बार विधायक रहे चुके हैं और योगी कैबिनेट में श्रममंत्री थी। इससे पहले ये बसपा के बड़े नेता था। आज स्वामी प्रसाद मौर्या ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दी है। अपने इस्तीफे में स्वामी प्रसाद मौर्या ने लिखा है कि दूसरी विचारधारा के होने के वाबजूद भी मैंने पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के साथ कार्य किया, लेकिन दलित, पिछड़ों व लघु एंव सूक्ष व्यावसाइयों की उपेक्षा के चलते अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। खबर ये भी आ रही है कि कई अन्य बड़े नेता भी सपा में शामिल हो सकते हैं। चर्चाएं है कि आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी भाजपा मे शामिल हो सकते हैं साथ ही की अन्य विधायक भी भाजपा का पाला छोड़ सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश