लखनऊ

लखनऊ में चार तो कानपुर में पांच मुस्लिम पार्षद बने बीजेपी कैंडिडेट, ये रही वजह

निकाय चुनाव के जरिए 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम विरोधी दाग धोने की कोशिश में भारतीय जनता पार्टी

2 min read
Nov 05, 2017

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद पार्षदों की सूची जारी कर दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ-कानपुर में मुस्लिम उम्मीदवारों की घोषणा कर मुस्लिम विरोधी दाग धोने की कोशिश की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने निकाय चुनाव के लिए लखनऊ में चार तो कानपुर में पांच मुस्लिम प्रत्याशियों पार्षदों का टिकट दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार राजधानी में चार मुस्लिम प्रत्याशियों को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इनमें पिछले दिनों सपा छोड़कर भाजपा में आए एमएलसी बुक्कल नवाब के बेटे फैसल नवाब का नाम भी शामिल है। बता दें कि फैसल नवाब पिछला चुनाव सपा से लड़े थे। इनके अलावा भाजपा ने मल्लाही टोला वार्ड से पूर्व पार्षद कब्बन नवाब की जगह उनकी पत्नी नाजुक जहां को दिया है। मशकगंज वार्ड से रिजवाना कमल के फूल चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रही हैं तो कल्बे आविद से जावेद अब्बास भाजपा प्रत्याशी हैं।

ये भी पढ़ें

Breaking- भाजपा ने जारी की महापौर व सभासदों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

भाजपा पार्षदों की सूची जारी
कानपुर में भारतीय जनता पार्टी ने 109 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 109 नंबर नाजिरबाग वार्ड ऐसा वार्ड हैं, जहां से भाजाप को कोई कैंडिडेट ही नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सर्वे के बाद ही प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इन वार्डों में 20 फीसदी से अधिक मतदाताओं का भाजपा की ओर रुझान है।

पांच मुस्लिमों पर खेला दांव
भाजपा द्वारा घोषित कानपुर पार्षदों सूची में पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वार्ड नंबर 71 सीसामऊ दक्षिणी से रईस अहमद भाजपा प्रत्याशी होंगे तो वार्ड नंबर 83 दलेल पुरवा से तारिक अंसारी कमल के फूल चुनाव निशान से जीत की दावेदारी पेश करेंगे। इसके अलावा पार्टी ने वार्ड नंबर 96 जाजमऊ उत्तरी से रिहाना वारसी को टिक दिया है। वार्ड नंबर 108 तलाक महल से रहनुमा बेगम भाजपा की प्रत्याशी हैं, वहीं वार्ड नंबर 110 कर्नलगंज से आसमा बेगम को भाजपा ने पार्टी उम्मीदवार बनाया है।

ये हैं भाजपा के मेयर कैंडिडेट
भाजपा ने शनिवार को देर शाम गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, मेरठ और आगरा नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजाप प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में गोरखपुर से सीताराम जायसवाल, अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय, कानपुर से प्रमिला पांडेय, मेरठ से कान्ता कर्दम व आगरा से नवीन जैन को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

सवा तीन करोड़ से अधिक वोटर दिखाएंगे दम
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के सवा तीन करोड़ से अधिक मतदाता राजनीतिक दलों की रणनीति पर अपना फैसला सुनाएंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 16 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद, 438 नगर पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

भाजपा महापौर प्रत्याशियों की पहली सूची
Updated on:
05 Nov 2017 11:09 am
Published on:
05 Nov 2017 09:45 am
Also Read
View All