लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार शाम कानपुर, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर के महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश निकाय निर्वाचन प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर मेरठ एवं आगरा के महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची के मुताबिक गोरखपुर से सीताराम जायसवाल, अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय, कानपुर से प्रमिला पाण्डेय, मेरठ से कान्ता कर्दम एवं आगरा से नवीन जैन को महापौर पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। वहीं, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, मेरठ, गोरखपुर और आगरा के सभासदों की सूची भी पार्टी ने जारी कर दी है।