लखनऊ

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

Jagdambika Pal Statement: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। इसके साथ ही उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और NDA की जीत का दावा भी किया।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 5:13 PM IST
Jagdambika Pal, Akhilesh Yadav, Agniveer Scheme, UP Election 2027
अखिलेश के अग्निवीर योजना खत्म करने के वादे पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने उठाए सवाल (PC: IANS)

Jagdambika Pal on Akhilesh Yadav Agniveer Scheme Statement: भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। अग्निवीर योजना को खत्म करने के अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और सेना से जुड़े विषय अलग-अलग अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और NDA लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाएंगे।

अग्निवीर योजना पर बोले जगदंबिका पाल- पहले यूपी पर ध्यान दें

अखिलेश यादव के उस दावे पर कि मौका मिलने पर वे अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे, जगदंबिका पाल ने कहा कि अखिलेश यादव को पहले उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति का आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव और सेना से जुड़े मामले अलग-अलग विषय हैं। सशस्त्र सेनाएं केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती हैं, जबकि अखिलेश प्रदेश में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं।

2027 में भी भाजपा और NDA की हैट्रिक तय

सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि पिछले दो विधानसभा चुनावों यानी साल 2017 और 2022 से अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। हालांकि प्रदेश की जनता ने उन्हें 2017 और 2022 दोनों चुनावों में नकार दिया। पाल ने आरोप लगाया कि राज्य के लोगों को आज भी सपा के कार्यकाल के मुद्दे याद हैं, चाहे वह समाज का अपराधीकरण हो, तुष्टिकरण की राजनीति हो या फिर भ्रष्टाचार हो। उन्होंने दावा किया कि साल 2027 के चुनाव में भी नतीजा वैसा ही रहेगा और भाजपा और NDA जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अखिलेश यादव ने किया था अग्निवीर बंद करने का ऐलान

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा बयान दिया था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि जब भी समाजवादियों को मौका मिलेगा, वे अग्निवीर जैसी व्यवस्था को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया था कि जिस दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा, उसी दिन भाजपा हार जाएगी।

केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में अग्निवीर योजना में किया है बदलाव

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निवीर योजना के नियमों में अहम बदलाव किया है। संशोधित व्यवस्था के तहत शुरुआती 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को योग्यता के आधार पर नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। वहीं, नई व्यवस्था के अनुसार शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अपनी इच्छा से 2 साल का अतिरिक्त सेवा का विकल्प देने की बात कही गई है। 6 साल की सेवा पूरी करने के बाद, इच्छुक अग्निवीरों को तय चयन मानदंडों को पूरा करने पर नियमित सैनिक बनने का अवसर मिलेगा।

Also Read
View All
‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7

मुलायम सिंह यादव जयंती: पहलवानी के अखाड़े से सत्ता के शिखर तक, ऐसी रही ‘नेताजी’ की सियासी कहानी

‘अच्छा बनने के लिए, संगत अच्छी होनी चाहिए’, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- रामपुर वाले चचाजान से ही ले लीजिए सलाह