लखनऊ

Lucknow Accident: लखनऊ में चलती कार बनी आग का गोला, तीन ने छलांग लगाकर बचाई जान

Lucknow Accident: लखनऊ के IGP चौराहे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2024, 8:06 AM IST
चलती कार में आग, बाल-बाल बचे यात्री
चलती कार में आग, बाल-बाल बचे यात्री

Lucknow Accident: लखनऊ के IGP चौराहे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती कार में अचानक आग लगने से तीन लोगों की जान पर बन आई, लेकिन समय रहते सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना ने चौराहे पर अफरा-तफरी मचा दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

कार चालक ने बताई घटना की जानकारी

कार चालक धर्मेंद्र ने बताया कि वह ओला कंपनी के लिए काम करते हैं और घटना के समय बाबा हॉस्पिटल देवा रोड से एक सवारी लेकर हजरतगंज जा रहे थे। कार में एक पति-पत्नी सवार थे, जिन्हें हजरतगंज में उनके घर छोड़ना था। धर्मेंद्र ने बताया कि महिला की स्थिति को देखते हुए वे कार की स्पीड 20 से 30 किमी प्रति घंटे के बीच रख रहे थे। अचानक कार से धुआं उठने लगा, जिससे उन्हें शॉर्ट सर्किट की जानकारी मिली। तुरंत उन्होंने कार रोकी और सभी लोग कार से कूदकर बाहर निकले।

कागज पूरे थे, फिटनेस भी सही थी

धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी स्विफ्ट कार (नंबर: UP32 GS0503) में पहले कोई खराबी नहीं थी। कार की फिटनेस और सभी कागज पूरे थे, और गाड़ी में किसी तरह की हीटिंग की समस्या भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अचानक कार में आग कैसे लग गई। यदि कार की स्पीड ज्यादा होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Updated on:
11 Aug 2024, 8:06 AM IST
Published on: