29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ नगर निगम ने 18 करोड़ की सरकारी भूमि को कराया कब्जा मुक्त, बड़ी कार्रवाई में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

नगर निगम लखनऊ द्वारा अवैध कब्जेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए, 18 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसमें भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को गिराया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 10 Aug 2024, 9:54 AM IST

Lucknow Municipal Corporation

Lucknow Municipal Corporation

नगर निगम लखनऊ द्वारा सरकारी भूमि और संपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ सघन अभियान जारी है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर 9 अगस्त 2024 को ग्राम लोनापुर, तहसील सदर, जिला लखनऊ में एक बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में खसरा नंबर 387 (क्षेत्रफल 02.171 हेक्टेयर) और खसरा नंबर 193 क (क्षेत्रफल 1.885 हेक्टेयर) पर स्थित तालाब और पशुचर के रूप में दर्ज नगर निगम की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर खुशखबरी: दो स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानिए उनके खास समय और मार्ग

अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

नगर निगम की इस कार्यवाही में 0.740 हेक्टेयर भूमि पर लोगों द्वारा किए गए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 18 करोड़ रुपये आंका गया है। नगर निगम के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, और अवर अभियंता की टीम ने पी.ए.सी. बल, महिला पुलिस बल, और स्थानीय पुलिस के सहयोग से इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: UP Floods: बिहार-यूपी में भारी बारिश से गंगा और घाघरा ने मचाया कहर, 45 जिलों में बाढ़ का आतंक, 6 की मौत

अधिकारीगण की मौजूदगी

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार संजय कुमार सिंह और तहसीलदार अरविंद कुमार पांडे भी मौके पर उपस्थित रहे। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि के संबंध में भू माफियाओं के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP Roadways में तबादला संकट: 10 एआरएम वित्त के Transfer, केवल एक ने संभाला कार्यभार