29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में दिल दहला देने वाला कांड: पत्नी की पिटाई के बाद जबरन फिनायल पिलाया, प्रेमिका के चक्कर में पति गिरफ्तार

Lucknow Crime: लखनऊ के बाजार खाला क्षेत्र में प्रेमिका के चक्कर में एक युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद जबरन फिनायल पिला दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 10 Aug 2024, 12:30 PM IST

Lucknow Crime

Lucknow Crime

Lucknow Crime: लखनऊ के बाजारखाला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका के चक्कर में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। तालकटोरा के नंदा खेड़ा निवासी संतोष यादव ने अपनी पत्नी सोनी यादव को अवैध संबंधों के विवाद के चलते बुरी तरह पीटा और फिर उसे जबरन फिनायल पिला दिया।

यह भी पढ़ें: Lucknow Police Transfer: लखनऊ में कमिश्नर के एक्शन से हड़कंप, सेंट्रल जोन में 4 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 26 का ट्रांसफर

यह घटना उस समय हुई जब सोनी ने पति की प्रेमिका को लेकर सवाल उठाए। संतोष ने न केवल अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की, बल्कि उसे बचाने के लिए दौड़ीं उसकी मासूम बेटियों, 12 वर्षीय चाहत यादव और 8 वर्षीय अराध्या यादव, को भी पीटा।

परिजनों की मदद से बची जान

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां सरोजनी यादव मौके पर पहुंचीं और अपनी बेटी को गंभीर हालत में पाई। उन्होंने तुरंत सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच, पुलिस ने सरोजिनी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, संतोष के खिलाफ पहले भी दो बार शांति भंग के आरोपों में कार्रवाई हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: UP Roadways में तबादला संकट: 10 एआरएम वित्त के Transfer, केवल एक ने संभाला कार्यभार