लखनऊ

Cbse term 2 board exams: अप्रैल में से होंगी सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षाएं, ऑफलाइन मोड में होंगी आयोजित

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं के टर्म-2 परीक्षाएं की तिथियों का एलान हो गया है। ये परिक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी यानि बच्चों को स्कूल आकर परीक्षा देनी होगी। CBSE बोर्ड ने बुधवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ऑफलाइन मोड में परीक्षा कराने का निर्णय देश में कोरोना के वर्तमान हालातों को देखते हुए लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2022, 11:07 PM IST
Cbse term 2 board exams: अप्रैल में से होंगी सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षाएं
Cbse term 2 board exams: अप्रैल में से होंगी सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षाएं

Cbse Term 2 Board Exams: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं के टर्म-2 परीक्षाएं 26 अप्रैल से होंगी। ये परिक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी यानि बच्चों को स्कूल आकर परीक्षा देनी होगी। CBSE बोर्ड ने बुधवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ऑफलाइन मोड में परीक्षा कराने का निर्णय देश में कोरोना के वर्तमान हालातों को देखते हुए लिया गया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि थ्योरी एग्जाम 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं की डेटशीट भी जल्द जारी की जाएगी। 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टर्म-1 पिछले साल दिसंबर में पूरा हो चुका है। अप्रैल में होने वाली टर्म-2 की परीक्षा 2 घंटे की होंगी। इसमें पूछे जाने वाले सभी सवाल सब्जेक्टिव टाइप के होंगे।

इस बीच, बोर्ड द्वारा टर्म -1 के लिए 10वीं और 12वीं रिजल्ट जल्द जारी करने की उम्मीद है। ये जारी होने के बाद स्टूडेंटस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोर कार्ड की जांच कर सकेंगे। आपको बता दें कि पहले फेज की परीक्षाएं नवंबर दिसंबर महीने के दौरान ली जा चुकी हैं।

वहीं दूसरे चरण की परीक्षाएं पहले से ही इस साल मार्च-अप्रैल में शेड्यूल थीं। सीबीएसई दूसरे चरण की परीक्षाओं के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर जारी कर चुका है। हालांकि अभी तक पहले चरण की परीक्षाओं के परिणाम को लेकर कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है।

खुल गये हैं ज्यादातर स्कूल और कॉलेज

देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच कई परीक्षाएं स्थगित और कुछ परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी हैं। लेकिन सीबीएसई बोर्ड और शिक्षा मंत्रालय 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर आयोजित करवाने के पक्ष में है। एक्सपर्ट का भी यही मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर बीत जाने के बाद 10वीं एवं 12वीं परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में काफी दिनों बाद 7 फरवरी से स्कूल खुल चुके हैं।

Published on: