31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Pre-Board Exam 2022: 10 वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस समय होंगी बोर्ड और प्री-बोर्ड की परीक्षाएं

10वीं और 12वीं के छात्रों प्री बोर्ड परिक्षाओं को लेकर बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी स्कूलों को प्री बोर्ड को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। इन दिशा-निर्देशों के मुताबिक यूपी प्री बोर्ड की परीक्षाएँ को अनिवार्य रूप से आयोजित कराने की जिम्मेदारी स्कूलों को दी गयी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 8 Feb 2022, 9:30 AM IST

UP Pre-Board Exam 2022: 10 वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर

UP Pre-Board Exam 2022: 10 वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर

UP Pre-Board Exam 2022: कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से आ रही कमी को देखते हुए जहाँ उत्तर प्रदेश में 7 फरवरी से 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल गये हैं। वहीं अब यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों प्री बोर्ड परिक्षाओं को लेकर बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी स्कूलों को प्री बोर्ड को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। इन दिशा-निर्देशों के मुताबिक यूपी प्री बोर्ड की परीक्षाएँ को अनिवार्य रूप से आयोजित कराने की जिम्मेदारी स्कूलों को दी गयी है। हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिये गये निर्देशों के मुताबिक 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षाएं यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते में आयोजित की जाएंगी।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं में इस साल सभी परीक्षार्थियों को स्कूल आकर ही देना होगा यानि कि इस साल परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में नहीं बल्कि ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में 37 दिन बाद खुले स्कूल, फिर बंद होंगे इतने दिनों के लिए, फरवरी में हैं इतनी छुट्टियाँ

UPMSP का निर्देश बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर हों प्री-बोर्ड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी स्कूलों को अनिवार्य तौर पर प्री-बोर्ड परीक्षा 2022 (UP Pre-Board Exam 2022) का आयोजन करवाना होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि यूपी प्री बोर्ड परीक्षा मुख्य बोर्ड परीक्षा के पैटर्न (UP Board Exam Pattern) पर ही आयोजित हों। इससे छात्रों को सीटिंग पैटर्न और एग्जाम पैटर्न, दोनों की जानकारी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: मार्च तक 2 लाख रुपये बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, पेंशनर्स को भी फायदा

फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले हफ्ते में प्री-बोर्ड

यूपी प्री बोर्ड परीक्षा (UP Pre-Board Exam 2022) का आयोजन मुख्य परीक्षा से कुछ समय पहले किया जाएगा (UP Board Exam 2022). इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षाएं शायद मार्च के शुरुआती हफ्ते में आयोजित हों। यूपी प्री बोर्ड परीक्षाएं स्कूलों में आयोजित की जाती हैं और स्कूल के शिक्षक ही पेपर चेक करते हैं।