31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holidays in February 2022: यूपी में 37 दिन बाद आज खुले स्कूल, फिर बंद होंगे इतने दिनों के लिए, फरवरी में हैं इतनी छुट्टियाँ

2022 के 37 दिन बीत जाने के बाद आज 7 फरवरी को पहली बार स्कूल खुले हैं। पहले कोरोना के कम होते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 9वीं से 12 वीं तक के स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। वहीं अभी फिर इस महीने छुट्टियों के चलते स्कूल बंद हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 7 Feb 2022, 10:00 AM IST

यूपी में 37 दिन बाद आज खुले स्कूल, फिर बंद होंगे इतने दिनों के लिए

यूपी में 37 दिन बाद आज खुले स्कूल, फिर बंद होंगे इतने दिनों के लिए

School Holidays in February 2022: पहले शीतकालीन अवकाश और उसके बाद कोरोना की तीसर लहर के चलते स्कूल बंद थे। अब 2022 के 37 दिन बीत जाने के बाद आज 7 फरवरी को पहली बार स्कूल खुले हैं। पहले कोरोना के कम होते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 9वीं से 12 वीं तक के स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। वहीं आठवीं तक की कक्षाएँ अभी Online ही चलेंगी। वहीं अभी फिर इस महीने छुट्टियों के चलते स्कूल बंद हो जाएंगे। 28 दिन के फरवरी महीने में अगर आज को छोड़ दें तो कुल 21 दिन और बचे हैं। इन 21 दिनों में भी आठ दिन फिर स्कूल बंद रहेंगे। यानि फरवरी महीने में कुल मिलाकर मात्र 14 दिन ही पढ़ाई होगी। इन सात दिनों की छुट्टियों में रविवार की भी तीन छुट्टियाँ शामिल हैं।

इस महीने कब-कब हैं छुट्टियाँ

स्कूल खुलने के बाद पहली छुट्टी 15 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन हजरत अली का जन्मदिन है। इस दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित है। वहीं इसके बाद फिर 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती की छुट्टी पड़ रही है। फिर अगली छुट्टी 23 फरवरी को है, दरअसल इस दिन लखनऊ में विधानसभा चुनाव की वोटिंग है जिसके चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं इसके बाद 26 फरवरी को महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती और 28 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी है।

यह भी पढ़ें: FASTag: कार बेचते समय क्या करें फास्टैग का? ज़रूर जान लें ये नियम, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में

तीन रविवार भी

इसके अलावा 13 फरवरी, 20 फरवरी और 27 फरवरी को रविवार पड़ रहा है। इस दिन तो वैसे भी स्कूल बंद ही रहेंगे। वैसे तो फरवरी महीने में 5 तारीख को बसंत पंचमी की छुट्टी है लेकिन इस दिन पहले से ही स्कूल बंद हैं। तो आइये देखते हैं फरवरी में पड़ने वाली बाकी बची छुट्टियों की लिस्ट -

फरवरी में पड़ने वाली छुट्टियाँ

स्कूलों के लिए गाइडलाइन

07 फरवरी से स्कूल खुलते हैं तो भी स्कूलों को उन सभी गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा, जो सरकार ने पहले जारी किया हुआ है। आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी कर रखी है।

यह भी पढ़ें: घर में कितना रखें कैश? ज़रूर जान लिजिए यह नियम, वरना हो सकती है जेल

स्कूल परिसर में सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य

इसके साथ ही स्कूल परिसर में सभी लोगों को आवश्यक रूप से मास्क पहनना होगा। स्कूलों को विकल्प के तौर पर ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करानी होगी। यदि स्कूल में किसी को भी जुकाम, बुखार आदि के लक्षण दिखते हैं तो उसे चिकित्सीय सलाह के साथ उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोई भी आयोजन तब ही किया जाए जब उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सकता हो।