लखनऊ

विश्व श्रमिक दिवस पर कामगारों का छलका दर्द, डिप्टी सीएम बोले- परेशान होने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने कामगारों को विश्व श्रमिक दिवस की शुभकामनायें दी हैं...
2 min read
May 01, 2018
Deputy CM dinesh Sharma

लखनऊ. विश्व श्रमिक दिवस (World labour day) पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के लिये बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कामगरों को विश्व श्रमिक दिवस की शुभकामनायें दी हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रम का जश्न मनाने का आह्वान किया, लेकिन एशिया के मैनचेस्टर के रूप में फेमस कानपुर के कामगारों ने कहा कि उनके लिये विश्व श्रमिक दिवस के सेलिब्रेशन का कोई मतलब नहीं है।

कानपुर में कामगारों ने कहा कि आज के माहौल में जीना दूभर हो गया है। शहर की ज्यादातर इंडस्ट्रियां बंद हो गई हैं। मजदूरों के लिये कोई काम नहीं है। इसके चलते हम जहां काम करते हैं, वहां पर सैलरी समय से नहीं मिलती है। कभी-कभी तो कंपनी मालिक मेहनत के बदले न्यूनतम राशि ही देते हैं। हमारे लिये विश्व श्रमिक दिवस के सेलिब्रेशन का कोई मतलब नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीं शुभकामनायें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व मजदूर दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मई दिवस पर श्रमिक भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज सभी संकल्प लें कि उत्तर प्रदेश को नई उचाइयों पर ले जाएंगे।

सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए संकल्पित : दिनेश शर्मा
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विश्व श्रम दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि किसी भी देश में श्रमिक विकास का पर्याय है। श्रम शक्ति के बगैर विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जहां श्रम का सम्मान होता है, वहीं समृद्धता और प्रगति का निवास होता है। उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए संकल्पित है।

डिप्टी सीएम बोले- श्रम का जश्न मनायें
श्रमिक दिवस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रम के बिना किसी भी व्यक्ति का कोई मोल नहीं होता है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने राष्ट्र बनाने में मदद की है। आइए आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम का जश्न मनाएं, जिन्होंने इस महान भूमि का निर्माण किया है।

Published on:
01 May 2018 05:48 pm
Also Read
View All
2027 विधान सभा चुनाव से पहले यूपी में बना युवाओं का मोर्चा, क्यों बढ़ सकती है योगी आदित्य नाथ की मुश्किल?

जन्माष्टमी से पहले योगी सरकार का भक्तों को तोहफा, 3 दिन में करिए ब्रज के प्रमुख धामों के दर्शन, जानें टूर पैकेज की पूरी डिटेल

UP News: छात्रों और युवाओं की आवाज बनेगा जस्टिस मोर्चा, 12 अगस्त से जनसंपर्क, 20 अगस्त से निकलेगी साइकिल यात्रा

‘साजिद रशीदी को मौलाना नहीं कहा जा सकता’, कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साधा निशाना

Gold Prices: रोली-चावल सहित सिल्वर राखियों ने बढ़ाई सर्राफा बाजार की रौनक, रक्षाबंधन पर उमड़ी खरीदारों की भीड़