लखनऊ

‘फॉर्मूले’ बनाकर केजरीवाल ने जनता को धोखा दिया, कांग्रेस नेता ने ‘आप’ को BJP की B-टीम बताया

UP Politics: कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने 'फॉर्मूले' बनाकर जनता को धोखा दिया।
less than 1 minute read
Oct 05, 2025
congress spokesperson surendra rajput targeted aam aadmi party
कांग्रेस नेता ने 'आप' को BJP की बी-टीम बताया। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

UP Politics: कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से मना करने को लेकर जोरदार हमला बोला। इस दौरान उन्होंने आप (आम आदमी पार्टी) को BJP की बी-टीम करार देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमेशा 'फॉर्मूले' बनाकर जनता के भरोसे को धोखा दिया है।

'अन्ना आंदोलन को बेच चुके हैं केजरीवाल'

सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल फॉर्मूले बनाकर अन्ना आंदोलन को बेच चुके हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन को बेच चुके हैं और फॉर्मूले बनाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाओं में गए। उन्होंने BJP की B-टीम के तौर पर काम किया।

कांग्रेस गोवा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी-राजपूत

कांग्रेस प्रवक्ता ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ''कौन आपके साथ चुनाव लड़ेगा? हम आपको खारिज करते हैं। कांग्रेस गोवा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।''

BJP का NCRB पर सवाल उठाना गलत

कोलकाता को भारत का सबसे सुरक्षित शहर बताए जाने पर BJP द्वारा डेटा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने पर राजपूत ने कहा कि BJP का NCRB पर सवाल उठाना गलत है। इससे साफ है कि BJP को अपने ही संगठन पर भरोसा नहीं है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव की बिहार चुनाव निष्पक्ष होने की उम्मीद जताने पर राजपूत ने कहा, ''निश्चित तौर पर हमें उम्मीद है कि चुनाव निष्पक्ष होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव आयोग और BJP को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि आयोग का रवैया पारदर्शी नहीं दिख रहा। उसे संवैधानिक दायित्व निभाना चाहिए।''

Also Read
View All