लखनऊ

‘अखिलेश यादव को श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

Keshav Prasad Maurya Targeted Akhilesh Yadav: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। जानिए उन्होंने क्या बड़ा बयान दिया?
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2026, 11:07 AM IST
deputy cm keshav prasad maurya targeted akhilesh yadav over ram temple donation controversy lucknow
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-IANS

Keshav Prasad Maurya Targeted Akhilesh Yadav:उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्य्क्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रदेश दौरे को संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तर प्रदेश में विधिवत पहला दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं और पूरे भाजपा परिवार के लिए उत्साह का विषय है। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया है।

संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा विशेष फोकस

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से पार्टी आगामी चुनावों की तैयारियों को और धार देने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

2027 में तीसरी बार सरकार बनाने का जताया भरोसा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेतृत्व जो भी दिशा-निर्देश देगा, पार्टी उसी के अनुरूप संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी पूरी ताकत के साथ प्रयास करेगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सफल होगी।

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच पर दिया जवाब

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और जो भी निष्कर्ष सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह की बयानबाजी अखिलेश यादव कर रहे हैं, वह अनुचित है और उसकी वह कड़ी निंदा करते हैं।

भाजपा ने संगठन और सरकार दोनों पर जताया भरोसा

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर लगातार काम किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनावों में भी भाजपा को जनता का समर्थन मिल सके।

Also Read
View All
चंद्रशेखर आजाद ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की चौथी लिस्ट, गोरखपुर की पिपराइच समेत 6 सीटों पर नाम घोषित

‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय