लखनऊ

असत्य पर सत्य की विजय प्रतीक Vijayadashami Dussehra Festival आज, ऐशबाग में धूं-धूं कर जलेगा 121 फीट का रावण

राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को Vijayadashami की दीं शुभकामनाएं, जानें लखनऊ में आज कहां-कहां और कितने बजे होगा रावण दहन
2 min read
Sep 30, 2017
vijayadashami 2017

लखनऊ. आज विजय दशमी का पर्व है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को Vijayadashami Dussehra 2017 की शुभकामनाएं दी हैं। असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक विजयदशमी के पर्व पर प्रदेश भर में रावण का अहंकार, अत्याचार और दंभ धू-धूकर जलेगा। राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक ऐशबाग की रामलीला में शाम 8 बजे 121 फुट का रावण जलाया जाएगा। ऐशबाग में इस बार कन्या भ्रूण हत्या रोकने की थीम पर रावण का पुतला तैयार किया गया है। यहां लंकापति रावण के अलावा उसके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकर्ण का पुतला जलाया जाएगा।

ऐशबाग के अलावा भी शहर में दर्जन भर से अधिक रामलीला समितियों की ओर से भी रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण दहन होते ही शहर में कई जगहों पर आतिशबाजी होगी और राम बारात भी निकलेगी। आइए जानते हैं आज शहर में कहां कितने बजे रावण दहन किया जाएगा।

कितने बजे कहां होगा रावण दहन (Ravana Dahan Time)
शाम 6 बजे : रामलीला खदरा में रावण दहन
शाम 7 बजे : श्रीरामलीला कल्याणपुर में रावण दहन
शाम 8 बजे : बड़ी जुगौली रेलवे क्रासिंग के पास रावण दहन
शाम 8 बजे : रामलीला मैदान ऐशबाग में रावण का दहन
शाम 9 बजे : चिनहट के रामलीला मैदान में रावण का दहन
शाम 9 बजे : फैजाबाद रोड एचएल परिसर में रावण का पुतला दहन
शाम 9 बजे : महाराजा अग्रसेन घाट मैदान में रावण का पुतला दहन
शाम 9 बजे : राजेंद्र नगर के विद्यापार्क में रावण दहन
शाम 9 बजे : सदर के रामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन

राज्यपाल ने दीं शुभकामनाएं (UP Governor Wishes on Vijayadashami)
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेशवासियों विजय दशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें आज प्रण लेना चाहिए कि हम देश से गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार और आतंकवाद रूपी बुराइयों को मिटाने में सहायक बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट (CM Yogi Adityanath Tweet on Dussehra)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि अधर्म, अन्याय एवं बुराइयों पर धर्म, सत्य एवं न्याय के विजय का पर्व विजयादशमी सम्पूर्ण समाज और राष्ट्र के लिये मंगलमय हो, हमारी शुभकामना है।

Updated on:
30 Sept 2017 02:17 pm
Published on:
30 Sept 2017 09:24 am