
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया , साथ ही सभी को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बतायाकि 17 महापौर, 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे चुनाव। उत्तर प्रदेश में बाकी पदों पर बैलट पेपर से होगा मतदान। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस लगाने के निर्देश। 17 नगर निगम महापौर और 1420 पार्षदों के पदों पर ईवीएम से होगा निर्वाचन।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में जगह जगह लगा कूड़े का ढेर, व्यवस्था हुई फेल
उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर होगा चुनाव
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार बतायाकि नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष तथा 5327 सदस्यों का मतपत्रों से निर्वाचन। नगर पंचायत के 544 अध्यक्ष तथा 7178 सदस्यों का निर्वाचन मतपत्रों से, प्रदेश के 760 नगरीय निकाय में 14684 पदों पर होगा निर्वाचन। लखनऊ में 4 मई को पार्षद का मतदान, 13 को काउंटिंग।
पहले चरण में इन जिलों में होगा चुनावः-4 मई 2023
आयुक्त मनोज कुमार ने कहाकि शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर
दूसरा चरणः-11 मई 2023
कहाकि मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज औरैया, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अममेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही और मीरजापुर।