25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में जगह जगह लगा कूड़े का ढेर, व्यवस्था हुई फेल

गोमती नगर में खरगापुर के लोगों ने बताया कि यहां प्राइमरी स्कूल के पास 20 हजार वर्ग फीट में कूड़े का ढेर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Apr 2023, 8:34 AM IST

पार्षदों ने की नगर - निगम में शिकायत

पार्षदों ने की नगर - निगम में शिकायत

लखनऊ की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही ईको ग्रीन कंपनी को नगर निगम से हटाने की प्रक्रिया चल रही है। उधर कूड़ा उठाने की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। खाली भूखंडों से लेकर चौराहों और तिराहों के पास कूड़ा पड़ा हुआ है। नगर निगम कर्मियों की कोशिश के बावजूद व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही। कहीं तीन दिन तो कहीं पांच दिनों से कूड़ा नहीं उठ सका है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Video : लखनऊ में देखिए कैसे बरसे बादल, चली तेज हवा

न घरो से उठ रहा कूड़ा, न ही सड़को से

नगर निगम ने फिलहाल व्यवस्था को अपने हाथ में ले लिया है। मगर हालत ये है कि घरों से कूड़ा उठाने भी कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। इस स्थिति में कई दिनों का कूड़ा इक_ा होने पर लोग सड़क किनारे फेंकने को मजबूर हैं। कर्मचारी कूड़ा उठाने आ रहे हैं, मगर आगे नहीं जा पा रहा। लोग पूर्व पार्षदों को घेर रहे हैं। पूर्व और वर्तमान पार्षद नगर निगम अधिकारियों के सामने गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav : पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को लेकर High Court में नई याचिका, 10 को होगी सुनवाई

पार्षदों ने की नगर - निगम में शिकायत
पूर्व पार्षद मुकेश चौहान बताया कि आर्य समाज मंदिर सेक्टर 9 इन्दिरा नगर, पटेल नगर आदि इलाकों में कूड़ा नहीं उठा। कसाईबाड़ा के निवर्तमान पार्षद शफीकुर्रहमान ने बताया कि कई इलाकों में पांच दिनों से कूड़ा सड़ रहा है। कैसरबाग, नया गांव पश्चिम, दवा मार्केट, नजीराबाद, कसाईबाड़ा आदि इलाकों में कूड़ा नहीं उठा। पूर्व पार्षद रूद्र प्रताप ने बताया कि इस्माइलगंज से लेकर मुलायम नगर तक कई इलाकों में तीन दिनों से कूड़ा सड़ रहा था।

यह भी पढ़ें: जायके पर लगा महंगाई तड़का, आम आदमी की पहुंच से बाहर, बोले थोक व्यापारी

नगर आयुक्त बोले रविवार से सुधार दिखेगा

नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद शनिवार की शाम तक 70 फीसदी कूड़े का उठान हो पाया है। नगर निगम के अनुसार स्थिति में जल्द सुधार होगा। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि रविवार तक स्थिति संभलने लगेगी। पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं नगर निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इकोग्रीन के लिए जो पहले कार्य कर रहे थे, उन्हीं कर्मचारियों से कूड़ा उठवाया जा रहा है। इन कर्मचारियों को हटाया नहीं जाएगा।

कूड़े की वजह से फैल रही दुर्गन्ध
शहर से 200 के करीब अस्थाई कूड़ाघर कुछ माह इन्हें कूड़ा पड़ाव स्थल बना दिया था। सफाई व्यवस्था पटरी से उतरने लगी तो पड़ाव स्थल फिर नजर आने लगे। कचरा न उठने से पॉश कालोनियों में भी दुर्गन्ध फैली है। कुछ सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाकर खाली प्लाटों में डाल रहे हैं। गोमती नगर में खरगापुर के लोगों ने बताया कि यहां प्राइमरी स्कूल के पास 20 हजार वर्ग फीट में कूड़े का ढेर है।