25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना अलर्ट : कोरोना की चाल हुई धीरी, लखनऊ में 26 पॉजिटिव, गौतमबुद्ध नगर में बढ़ी संख्या

9 दिन के अंदर 1420 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। गौतमबुद्ध नगर में 271, लखनऊ में 177, वहीं 61 जिले कोरोना की चपेट में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Apr 2023, 9:05 AM IST

232 नए कोरोना के मरीज

232 नए कोरोना के मरीज

लखनऊ समेत प्रदेश भर में कोरोना से राहत मिली है। दस दिनों से लगातार संक्रमित मरीजों की आंकड़ें अचानक बढऩे लगे थे। जिससे दहशत फैल गई। प्रदेश में 188 तो लखनऊ में 26 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। सबसे अधिक संक्रमित गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। यहां 52 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में 27, वाराणसी में 10 कोविड के मरीज मिले। 31 हजार 84 सैंपल की जांच के बाद यह रिपोर्ट जारी की गई है। वहीं 61 जिले कोरोना की चपेट में हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में जगह जगह लगा कूड़े का ढेर, व्यवस्था हुई फेल

232 नए कोरोना के मरीज

इससे पहले शुक्रवार को काफी संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। प्रदेश भर में 232 नए कोरोना के मरीज मिले थे। लखनऊ में 52 लोग चपेट में आ गए थे। यूपी में 16 मार्च से अचानक कोरोना संक्रमण में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1025 तक पहुंच गई है। 9 दिन के अंदर 1420 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। गौतमबुद्ध नगर में 271, लखनऊ में 177 और गाजियाबाद में 120 सक्रिय हैं। वाराणसी में भी 55 एक्टिव मरीजों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। सभी कोविड प्रयोगशालाओं को सक्रिय करने और अस्पतालों में मास्क के प्रयोग सहित अन्य कोविड नियमों का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: घर में मचा कोहराम, डंपर से टकराकर दो ममेरे भाइयों की मौत

शनिवार को मिली कोरोना थोड़ी राहत

शनिवार कोरोना वायरस से बड़ी राहत मिली है। 26 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि शुक्रवार को 52 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दहशत फैल गई थी। करीब 10 दिनों से लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि ऐसी स्थिति रही तो हप्ते भर में यह आंकड़ा सौ तक पहुंच सकता है। शहर के अलीगंज और सरोजनी नगर में संक्रमण का असर तेज हो गया है। यहां सर्वाधिक मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें: इंडियन इलेवन ने जीती 18वीं बाबू बनारसी दास बी डिवीज़न क्रिकेट लीग की ट्रॉफी

सावधान रहे और अपना ध्यान रखे

सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के मुताबिक अलीगंज व सरोजनी नगर के चार-चार लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रेडक्रॉस, आलमबाग, एनके रोड के तीन-तीन , चिनहट तथा बीकेटी के दो-दो मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। इसी तरह सिल्वर जुबली व टूडियागंज का एक-एक व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ गया है। 12 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।