लखनऊ

बेटे को NEET परीक्षा दिलाने लखनऊ आए पिता की ट्रेन की चपेट में मौत, मौके पर ही जान गई

NEET Exam Lucknow Accident : लखनऊ में NEET परीक्षा दिला रहे बेटे के पिता की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत। औरैया निवासी अरुण कुमार बेटे को सेंटर छोड़कर पटरी की ओर गए थे।
less than 1 minute read
May 03, 2026
Feature image
बेटे को नीट की परीक्षा दिलाने आए पिता की मौत, PC- Patrika

लखनऊ: NEET परीक्षा के दिन एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बेटे को परीक्षा दिलाने लखनऊ आए पिता की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

मृतक की पहचान अरुण कुमार (46) के रूप में हुई है। वे उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भरधना रोड, वार्ड नंबर 6, बस्ती बिधुना के निवासी थे।

अरुण कुमार अपने बेटे यशु को NEET परीक्षा दिलाने के लिए लखनऊ आए थे। बेटा बीकेटी इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहा था। परीक्षा शुरू होने के बाद अरुण कुमार सेंटर से कुछ दूर रेल पटरी की ओर चले गए। लौटते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना देखते ही पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से करीब 50 कदम दूर स्थित इंदौरा बाग चौकी से पुलिस टीम पहुंची। मृतक की शिनाख्त जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई। उनके पास एक बैग भी मिला, जिसमें अन्य दस्तावेज थे।

पुलिस ने जेब से बरामद मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि अरुण कुमार बेटे को NEET परीक्षा दिलाने लखनऊ गए थे। दोपहर करीब 5 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद बेटे यशु को इस दुखद घटना की जानकारी दी गई। यशु फिलहाल बीकेटी थाने पहुंच गया है।

बीकेटी थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन औरैया से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।

खबर अपडेट की जा रही है….।

Published on:
03 May 2026 07:44 pm