लखनऊ

Nowruz 2023 : लखनऊ में नौरोज का पर्व को हर्षोल्लास मनाया गया

पुराने लखनऊ में जमकर खेला गया अबीर और गुलाल, सभी ने एक दूसरे को लगाया गले, दी नौरोज की बधाई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2023, 11:59 PM IST
 बच्चों ने की मस्ती
बच्चों ने की मस्ती

नौरोज का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशेष कर शहर के शिया बाहुल्य क्षेत्रो में लोग सुबह से ही जिसमे बच्चों सहित बड़े भी अबीर और गुलाल से सराबोर नजरआये।

बच्चों ने जमकर खेले रंग

सभी नौरोज में रंग खेलते नजर आए, जहां एक तरफ बच्चे रंग खेलने में व्यस्त रहे। तो बड़े बुज़ुर्ग इबादत में मसरूफ रहे। शिया समुदाय 21 मार्च को नौरोज का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाता है।

लखनऊ के पुराने शहर में उड़ा अबीर गुलाल

पुराने शहर के कश्मीरी मोहल्ला, हसन पुरिया,मौला नगरी, नूरबाड़ी,टापें वाली गली, काज़मैन, मुफ़्तीगंज, दरगाह रोड़ ,गोलागंज सरफराजगंज,नजफ आदि क्षेत्रों में लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाकर, रंग लगाकर गले मिलकर एक दूसरे को नौरोज की मुबारक बाद पेश दी।

सभी ने एक दूसरे को उपहार दिए

इस मौके मंगलवार सुबह 2. 53 बजे लोगों ने अपने घरो में एक दूसरे को उपहार दिए । साथ ही फल , मिठाई और प्याले में पानी के साथ गुलाब के फूल रखे।

Updated on:
21 Mar 2023, 11:59 PM IST
Published on: