26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kalash Sthapana: चैत्र नवरात्रि पर बेहद बना दुर्लभ योग का संयोग, शुभ मुहूर्त के साथ करें मां की आराधना

चैत्र नवरात्रि में घट स्थापना का बहुत ज्यादा ही महत्व होता है, अगर कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में की जाए तो बेहद फलदायी होता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 21 Mar 2023, 11:36 PM IST

 नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और आराधना

नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और आराधना

नवरात्रि को लेकर सभी के घरों में अभी से तैयारियां शुरू हो जारी है।यह पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वहीं इस बीच चैती छठ पूजा भी पड़ेगी। आईए आपके बताते है कि इस बार चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है।

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2023 : 22 से शुरू है बसन्तीय नवरात्र, जानें कब है, घट स्थापना और शुभ मुहूर्त

कलश स्थापना करते समय का सही दिशा में बैठे

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 22 मार्च को ब्रह्म योग सुबह 9.18 से 23 मार्च को 6.16 मिनट तक रहेगा। वहीं शुक्ल योग 21 मार्च को सुबह 12.42 से 22 मार्च को सुबह 9.18 मिनट तक रहेगा। चैत्र नवरात्रि में घट स्थापना के समय साधक अपना मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। ध्यान रहे जिस घर में कलश स्थापना होती है, वहां साफ सफाई और पवित्रता बहुत जरुरी है। साथ ही कलश को ईशान कोण में ही स्थापित किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Influenza Virus: मास्क लगाएं, नमस्ते करें- H3N2 इन्फ्लूएंजा से बचें : डा.सूर्यकांत

इस बार दुर्लभ योग का संयोग

9 दिन तक मां दुर्गा घर में वास करती हैं। 22 मार्च 2023 को चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना सुबह 6:29 से सुबह 7:39 तक शुभ मुहूर्त है। पंडित शक्ति मिश्रा कहते हैं कि नवरात्रि में कलश स्थापित करने से मां दुर्गा की पूजा बिना किसी विघ्न के पूरी होती है। घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस बार शक्ति की उपासना का त्योहार चैत्र नवरात्रि पर बेहद दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है। इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल और ब्रह्म योग से हो रही है।

यह भी पढ़ें: अपराधियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 11 जिलों में बनेगे हाईटेक जेल, क्या होगा खास

चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च तक

नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा का विशेष विधि विधान है। मां दुर्गा को सुख और समृद्धि की माता भी कहा जाता है। नवरात्रि में पूरे भक्ति भाव और विधि विधान से पूजा करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इन दिनों में घरों में अखंड ज्योति जलाई जाती है, घट स्थापना भी की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी । कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में की जाए तो बेहद फलदायी होता है।