लखनऊ

दक्षिण अफ्रीका में छा गये भुवनेश्वर कुमार, कर दिखाया वो काम जो अभी तक कोई भारतीय नहीं कर पाया

पहले टी20 सीरीज में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो...
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2018, 2:46 PM IST
Bhuvneshwar Kumar

लखनऊ. क्रिकेट का प्रारूप बदला लेकिन जीत की स्टाइल नहीं बदली। वनडे सीरीज में मेजबानों का 5-1 से सफाया करने बाद टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया। जोहानिसबर्ग में भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे शिखर धवन (72 रन, 39 गेंद, 10 चौके, 2सिक्स) और उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुये पांच विकेट झटके। इसी के साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया। भुवनेश्वर कुमार भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बन गये हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों पारूपों में पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है।

पहले टी20 क्रिकेट मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब लगा कि मैच भारत हार जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज (हेन्ड्रिक्स और बेहरादीन) हावी हो रहे थे और भारतीय गेंदबाज बुरी तरह पिट रहे थे। ऐसे में कप्तान ने युपी के भुवनेश्वर कुमार को गेंद थमाई। भुनवेश्वर कुमार ने इस ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते तीन विकेट लिये। इस ओवर में एक खिलाड़ी रन आउट हो गया। कुल मिलाकर भुवनेश्वर कुमार के चौथे और पारी के 17वें ओवर में चार विकेट गिरे। जहां भारत की जीत पर संशय दिख रहा था, मैच एकदम से भारत की तरफ मुड़ गया। भुनवेश्वर कुमार ने चार ओवरों में 24 रन खर्च करते हुए पांच अफ्रीकी बल्लेबाजों को गिफ्तार कर लिया।

रैना की तेज-तर्रार पारी
लंबे समय बाद टीम इंडिया में शामिल मध्यमक्रम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाये। सुरेश रैना ने मात्र सात गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुये एक सिक्स और दो चौकों की मदद से 15 रन बनाये। रैना ने शानदार फील्डिंग करते हुए तीन कैच लपके।

भारत ने पांच विकेट पर बनाये 203 रन
न्यू वांडरर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाये। भारत की तरफ से शिखर धवन ने 72, रोहित शर्मा ने 21, सुरेश रैना ने 15, विराट कोहली ने 26, मनीष पांडेय ने नाबाद 29, महेंद्र सिंह धोनी ने 16 और हार्दिक पांडया ने 13 रन बनाये।

28 रनों से हार गये मेजबान
203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम नौ विकेट पर 175 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

Published on: