लखनऊ

INDvsWI : कल लखनऊ पहुंचेंगे विराट के वीर, 6 को इकाना में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी भारतीय टीम, ये हैं खास तैयारियां

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 नवम्बर को राजधानी के इकाना स्टेडियम में टी20 मैच खेला जाएगा...
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 7:33 PM IST
india vs west indies 2nd t20
INDvsWI : कल लखनऊ पहुंचेंगे विराट के वीर, 6 को इकाना में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी भारतीय टीम

लखनऊ. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 नवम्बर को राजधानी के इकाना स्टेडियम में टी20 मैच खेला जाएगा। लखनऊ अपने पहले इंटरनेशनल टी20 मैच की मेजबानी के लिए तैयार है। कल यानी 5 नवम्बर को विराट के वीर चार्टर्ड प्लेन से नवाबों की नगरी पहुंचेंगे, वहीं कैरेबियाई टीम भी सोमवार को ही लखनऊ पहुंचेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, इंडिया और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें 12.10 मिनट पर राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी, जहां से दोनों टीमों के खिलाड़ी होटल के लिए रवाना होंगे। होटल ताज में कैरेबियाई टीम ठहरेगी, वहीं होटल हयात में भारतीय टीम के ठहरने का इंतजाम किया गया है।

24 साल बाद सोमवार को राजधानी में कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला जाएगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में दोनों टीमें एक-दूसरे से लखनऊ में भिडेंगी। राजधानी में क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। इस मैच को लेकर लखनवाइट्स में भी खासा उत्साह है। सभी टिकटों की बिक्री हो चुकी है। आयोजकों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं मैच के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।

क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम तक लाने के लिए राजधानी के अलग-अलग इलाकों से करीब 50 सिटी बसें चलाई जाएंगी। मैच देखने के लिये क्रिकेट प्रेमी टैक्सी (ओला-उबर) से स्टेडियम तक आ सकेंगे। सूत्रों की मानें तो स्टेडियम के पास इसके लिए कई ओला-उबर प्वॉइंट भी बनाए जाएंगे।

Updated on:
4 Nov 2018, 7:33 PM IST
Published on: