
यह है मुफ्त में गैस सिलेंडर पाने की पूरी प्रोसेस, ऐसे उठायें उज्ज्वला योजना का लाभ
लखनऊ. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से शुरू की गई थी। 8000 करोड़ रुपये के बजट की इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल परिवार की महिलाओं को चूल्हे के धुएं से बचाना है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से चलाई जाने वाली उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिये जाते हैं। इस योजना का लाभ ले रहे परिवारों को जहां धुएं से राहत मिली है, वहीं पर्यावरण भी प्रदूषित होने से बच रहा है। लेकिन जानकारी के अभाव में अभी भी कई पात्र परिवार उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। आइए जानते हैं कि उज्ज्वला योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकता है, इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है?
क्या मिलता है इस योजना में?
उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवार को सरकार 1600 रुपये की नगद आर्थिक सहायता देती है। इन पैसों से पात्र परिवार गैस कनेक्शन खरीदते हैं। इसके साथ ही चूल्हा खरीदने और पहली सिलेंडर भरवाने के लिए भी आपको लोन मिलता है, जिसके पैसे आसान किश्तों में जमा करते हैं।
PMUY योजना का लाभ किसे?
- उज्ज्वला योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे परिवार की महिला को दिया जाता है।
कैसे करें आवेदन?
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल परिवार की महिला आवेदन कर सकती है
- नजदीकी एलपीजी सेंटर में KyC (Know Your Customer) फॉर्म भरना होगा
- आवेदन के लिए दो पेज का फॉर्म भरना होगा
- इसके अलावा जरूरी दस्तावेज सबमिट करने होंगे
- फॉर्म में यह भी भरना होगा कि आपको सिलेंड 14.2 किलोग्राम वाला चाहिये है या फिर 5 किलोग्राम वाला
PMUY का फॉर्म कहां से लें?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आवेदन पत्र आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की वेबसाइट पर मिलेगा, जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अगर नहीं डाउनलोड कर पा रहे हैं तो अपने नजदीकी एलपीजी केंद्र से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
जुटा लें ये जरूरी दस्तावेज
- पंचायत अधिकारी या नगर निगम, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जारी कार्ड
- गरीबी रेखा के नीचे वाला (BPL) राशन कार्ड
- फोटो पहचानपत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड की फोटोकॉपी
- राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित स्व-घोषणा पत्र
- भारतीय जीवन बीमा निगम पॉलिसी
- बैंक स्टेटमेंट
- बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट आउट
अन्य महत्वपूर्ण बातें
- उज्ज्वला योजना के आवेदक का नाम SECC-2011 के आंकड़ों में होना चाहिए
- योजना के लिए सिर्फ महिला ही आवेदन कर सकती है
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिये
- आवेदक महिला का नाम बीपीएल परिवार में होना जरूरी है
- आवेदक महिला का किसी राष्ट्रीय बैंक में बचत खाता होना जरूरी है
- उज्ज्वला योजना के आवेदक के घर में पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए
- आवेदक के पास बीपीएल कार्ड और बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए
Note : उज्ज्वला योजना की अधिक जानकारी के लिए आप भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की वेबसाइट www.petroleum.nic.in पर जा सकते हैं।
Published on:
01 Nov 2018 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
