लखनऊ

Phd में एडमिशन के लिए 19 सितंबर से शुरू होगा इंटरव्यू

डा राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के अन्य विषयों के क्वालीफाई छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। 19 सितंबर 2022 को विश्वविद्यालय के श्रीराम सिंह शलभ भवन में हिंदी के 28451 से लेकर 28709 तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जायेगा। इसके अतिरिक्त उर्दू व बाट्नी विषय का साक्षात्कार होगा।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2022, 6:25 PM IST
Symbolic Photo of Interview for Phd in Ram Manohar Lohia University
Symbolic Photo of Interview for Phd in Ram Manohar Lohia University

राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश के लिए दूसरी ओर इसी दिन मिलिट्री साइंस व संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी होंगे। 20 सितंबर को शलभ भवन में हिन्दी के 28710 से लेकर 28978 तक के पीएचडी प्रवेश परीक्षा के क्वालीफाई छात्रों का साक्षात्कार लिया जायेगा। इसके अलावा बायो केमिस्ट्री विभाग में बायोकेमिस्ट्री व शलभ भवन में उर्दू विषय का साक्षात्कार होगा।

21 सितंबर को इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग संस्थान में मास्टर ऑफ कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर, इंजीनियरिंग मैकेनिकल एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग में पर्यावरण विज्ञान के क्वालीफाई छात्रों का साक्षात्कार होगा। वही दूसरी ओर श्रीराम शलभ में पॉलिटिकल साइंस के 45000 से 45115 तक के क्वालीफाई अभ्यर्थियों का साक्षात्कार व सोशियोलॉजी विषय का साक्षात्कार होगा। अगले दिन 22 सितंबर को शलभ भवन में पॉलिटिकल साइंस के 45117 से 45999 तक के अभ्यर्थियों तथा कॉमर्स तथा प्राचीन इतिहास का साक्षात्कार होगा।

23 सितंबर 2022 को इंजीनियरिंग संस्थान में अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के अंतर्गत मैनेजमेंट, फिजिक्स व मैथ के पीएचडी प्रवेश परीक्षा के क्वालीफाई छात्रों का साक्षात्कार लिया जाएगा। अविवि पीएचडी प्रवेश के समन्वयक प्रो0 फारूख जमाल ने बताया कि विभिन्न विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के द्वितीय चरण के क्वालिफाई छात्रों के साक्षात्कार की तिथि पूर्व में घोषित कर दी गई है। अभ्यर्थियों से संबंधित दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट अपलोड है।

Updated on:
17 Sep 2022, 6:25 PM IST
Published on: