लखनऊ

राजा भैया से मुख्तार अंसारी तक, क्या करते हैं इन बाहुबली नेताओं के बच्चे, किसी की बेटी है शूटिंग चैंपियन, किसी का बेटा है बड़ा ठेकेदार

उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां नेताओं से ज्यादा बाहुबली नेताओं की चर्चा रहती है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से लेकर बृजेश सिंह तक कई ऐसे बाहुबली नेता हैं, जो यूपी की सियासत में केंद्र में रहते हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2022, 12:00 AM IST
Know About Children of Raja Bhaiya Mukhtar Ansari Brijesh Singh
Know About Children of Raja Bhaiya Mukhtar Ansari Brijesh Singh

उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां नेताओं से ज्यादा बाहुबली नेताओं की चर्चा रहती है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से लेकर बृजेश सिंह तक कई ऐसे बाहुबली नेता हैं, जो यूपी की सियासत में केंद्र में रहते हैं। बाहुबली नेताओं के बारे में तो अक्सर सुना है, आज हम आपको इनके बच्चों के बारे में बताएंगे कि वे क्या करते हैं।

राजा भैया

कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया चार बच्चों के पिता हैं। उन्हें दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम राघवी कुमारी सिंह है और वह शूटिंग चैंपियन है। राघवी डबल ट्रैप शूटिंग में पारंगत हैं। राघवी को 2018 में डबल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल मिला था। बाकी बच्चे पढ़ाई करते हैं। छोटी बेटी का नाम बृजेश्वरी सिंह है। दोनों बेटों का नाम शिवराज और बृजराज है।

हरिशंकर तिवारी

राज्य सरकार में मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी का नाम भी बाहुबली नेताओं में शुमार है। उनके बेटे विनय शंकर तिवारी उन्हीं की तरह राजनीति में हैं। विनय चिल्लूपार विधानसभा सीट से एमएलए हैं।

बृजेश सिंह

बृजेश सिंह का नाम यूपी के सबसे बड़े माफिया डॉन और बाहुबली विधायक के तौर पर लिया जाता है। बृजेश के बेटे सिद्धार्थ ठेकेदारी करते हैं।

मुख्तार अंसारी

बाहुबली नेताओं की बात हो और उसमें मुख्तार अंसारी का नाम न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। मुख्तार अंसारी पूर्वांचल के बाहुबली और बसपा विधायक हैं। कहा जाता है कि वह पक्के निशानेबाज हैं और उड़ती चिड़िया पर भी सटीक निशाना लगा सकते हैं। उनके बेटे अब्बास को पिता से ही यह खासियत विरासत में मिली है। अब्बास शॉटगन शूटिंग के इंटरनैशनल खिलाड़ी है। दुनिया के टॉप शूटर्स में उनका नाम आता है। वह कई चैंपियन में मेडल भी जीत चुके हैं। हालांकि, अब उन पर गैर कानून तरीके से हथियारों का जखीरा रखने का आरोप है।

Published on: