लखनऊ

लोकप्रिय योजनाओं में सस्ती दरों पर घर दे रहा एलडीए, नेहरू एनक्लेव जैसी योजना में घर पाने का सुनहरा मौका

अधिकारियों ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ योजना से बाहर रखे गए अपार्टमेंट में रिक्त फ्लैट की तलाश कराई गई जिसके बाद 55 फ्लैट रिक्त मिले हैं। इन फ्लैटों का आवंटन नहीं हुआ है गोमती नगर विस्तार में ग्रीनवुड, गंगा, यमुना, सरस्वती के अलावा गोमती नगर स्थित नेहरू एनक्लेव, डाली बाग स्थित धेनुमति अपार्टमेंट में भी फ्लैट रिक्त हैं। इन फ्लैटों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी में शामिल होने के बाद 10% राशि जमा कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता। एक जनवरी से पंजीकरण शुरू करने की योजना है।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2021, 9:31 AM IST
flat.jpg

लखनऊ. एलडीए अपनी लोकप्रिय योजनाओं में उपभोक्ताओं को घर देने की तैयारी कर रहा है। कामयाब व लोकप्रिय योजनाओं में फ्लैट की बिक्री नए साल से शुरू की जाएगी। गोमती नगर विस्तार के रिवरव्यू अपार्टमेंट के साथ लोकप्रिय एलडीए की योजनाओं में करीब 55 फ्लैट खाली मिले हैं। अब इन खाली फ्लैपट के लिए पंजीकरण नए साल में खोले जाएंगे जिसके लिए एलडीए तैयारी कर रहा है।

कराई गई थी तलाश

अधिकारियों ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ योजना से बाहर रखे गए अपार्टमेंट में रिक्त फ्लैट की तलाश कराई गई जिसके बाद 55 फ्लैट रिक्त मिले हैं। इन फ्लैटों का आवंटन नहीं हुआ है गोमती नगर विस्तार में ग्रीनवुड, गंगा, यमुना, सरस्वती के अलावा गोमती नगर स्थित नेहरू एनक्लेव, डाली बाग स्थित धेनुमति अपार्टमेंट में भी फ्लैट रिक्त हैं। इन फ्लैटों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी में शामिल होने के बाद 10% राशि जमा कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता। एक जनवरी से पंजीकरण शुरू करने की योजना है।

एलडीए ने बड़ी संख्या में बनाए हैं फ्लैट

एलडीए ने राजधानी लखनऊ में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर फ्लैट बनाए हैं। तमाम योजनाओं के फ्लैट महंगे होने के चलते नहीं बिक रहे हैं तो वहीं कुछ योजनाएं ऐसी भी हैं जिसमें एलडीए के फ्लाइट की बहुत डिमांड है। जिन योजनाओं में एलडीए जनवरी महीने में फ्लैट देने की तैयारी कर रहा है। इन सभी योजनाओं में फ्लैटों की काफी डिमांड है ऐसे में एलडीए लॉटरी के माध्यम से फ्लैटों का आवंटन करेगा। इस योजना में लगभग 55 फ्लाइट रिक्त पड़े हुए हैं जिनका आवंटन नहीं हुआ है बीते दिनों एडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशों पर फ्लैटों को चिन्हित कराया था जिनका आवंटन जल्द किया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजन के तहत भी एलडीए बना रहा फ्लैट

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी एलडीए ने बीते दिनों फ्लैट का निर्माण किया है। इस योजना के तहत एलडीए सस्ती दरों पर निम्न आय वर्ग के लोगों को फ्लैट उपलब्ध करा रहा है। एलडीए की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित होने वाले फ्लैटों की काफी डिमांड है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो फ्लैट बनाए जाते हैं उसकी कीमत 6.5 लाख रूपये है जो आबंटी को सब्सिडी के बाद 4.5 लाख में मिलता है। जल्द ही एलडीए प्रधानमंत्री आवस योजना के तहत फ्लैट के लिए आवेदन मांग सकता है।

Updated on:
22 Dec 2021, 9:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे’, भगवान राम के पिता को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, सभी कार्यक्रम रद्द करने की उठाई मांग

‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’