3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तीन प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए, योगी ने दिए निर्देश

योगी सरकार के आदेश के बाद बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से देय होगा। वित्त विभाग की ओर से राज्य कर्मचारियों का डीए 28 से बढ़कर 31% करने का प्रस्ताव बीते दिनों मुख्यमंत्री के पास अनुमति के लिए भेजा गया था। इस पर योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 16 Dec 2021, 2:55 PM IST

news_2.jpg

लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों को तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि को हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक की गई है।

योगी सरकार के आदेश के बाद बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से देय होगा। वित्त विभाग की ओर से राज्य कर्मचारियों का डीए 28 से बढ़कर 31% करने का प्रस्ताव बीते दिनों मुख्यमंत्री के पास अनुमति के लिए भेजा गया था। इस पर योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है।

मंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद अब जुलाई से नवंबर तक का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ में जमा कराया जाएगा, जबकि दिसंबर के डीए का नगद भुगतान वेतन के साथ जनवरी को किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 26 लाख से अधिक राज्य कर्मचारी व पेंशनरों को फायदा होगा।

चुनाव से पहले योगी ने दिया तोहफा

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ की सरकार राज्य कर्मचारियों को तोहफा दे रही है। जहां एक ओर कर्मचारियों के डीए को लेकर फैसला लिया गया है तो वही कैशलेस इलाज को लेकर भी आने वाले दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। कर्मचारियों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों को लेकर भी बुधवार को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय को बढ़ाया गया है वहीं पंचायत में पंचायत सचिवालय का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ ने किया है। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार लगाता बड़े फैसले ले रही है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश