लखनऊ

Lucknow Crime News: लखनऊ में बच्चों से भरी स्कूली वैन रोककर हमला! चालक और बेटे की पिटाई, धारदार हथियार से युवक घायल

Uttar Pradesh Crime: लखनऊ के बंथरा में स्कूली वैन रोककर चालक, उसके बेटे और एक अन्य युवक पर हमला किया गया। धारदार हथियार से आदर्श यादव गंभीर घायल हुए। पुलिस ने नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
2 min read
Aug 06, 2026
Lucknow Crime News Banthra News School Van Attack Lucknow
स्कूली वैन रोककर चालक और बेटे पर हमला (photo- freepik)

Lucknow Police News:उत्तर प्रदेश की राजधानी के बंथरा इलाके में दिनदहाड़े स्कूली वैन चालक और उसके बेटे पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थार, स्कॉर्पियो समेत कई गाड़ियों से पहुंचे लोगों ने पहले वैन रुकवाई और फिर चालक, उसके बेटे व एक अन्य युवक के साथ मारपीट की। हमले में एक युवक धारदार हथियार लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चों को छोड़ने जा रहे थे चालक

बंथरा गांव निवासी छोटे लाल यादव स्कूली वैन चलाते हैं। उनकी ओर से दर्ज कराई गई तहरीर के मुताबिक, 5 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे वह बच्चों को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी वैन को रोक लिया।

कई गाड़ियों से पहुंचे आरोपी

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी थार, स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो-एन और एक्सयूवी-300 जैसी गाड़ियों से पहुंचे थे। वैन रुकवाने के बाद उन्होंने छोटे लाल यादव, उनके बेटे आदर्श यादव और चालक गोविंद रावत के साथ मारपीट शुरू कर दी।

धारदार हथियार से हमला, युवक घायल

आरोप है कि हमले के दौरान धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे आदर्श यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

छोटे लाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने लकी यादव, अंशुमान सिंह, आकाश सिंह, हिमांशु सिंह, रजत सिंह और 12 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
06 Aug 2026 07:55 pm
Published on:
06 Aug 2026 07:55 pm