लखनऊ

लखनऊ अग्निकांड: ‘दोषी हैं सरकारी अफसर’, हत्या का मुकादमा दर्ज कर जेल भेजो, अजय राय का बड़ा बयान

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर बड़ा हमला। बोले- जब अवैध बिल्डिंग को गिराने का आदेश था, तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Jun 23, 2026
Lucknow Fire Incident, Lucknow Agnikand
लखनऊ अग्निकांड पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय | फोटो सोर्स- patrika.com

Lucknow Aliganj Fire News: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस हादसे पर दुख जताने के साथ-साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सरकार के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करना जानती है, लेकिन उन बातों पर खुद ही अमल नहीं करती है।

लॉक हो गया बायोमेट्रिक दरवाजा, तड़पकर मर गए बच्चे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हादसे की वजह बताते हुए कहा कि जो बच्चे मरे हैं, वो सिर्फ आग की वजह से नहीं मरे। बल्कि वहां जो दरवाजा लगा था, वह पूरी तरह बायोमेट्रिक था। जैसे ही बिजली में खराबी हुई, वह दरवाजा पूरी तरह लॉक हो गया। जिसकी वजह से बच्चे उस दरवाजे को खोल ही नहीं पाए, वह खुला ही नहीं और बच्चे अंदर ही फंसकर रह गए।

'भ्रष्टाचार चरम पर, बिजली विभाग से लेकर LDA सब मिले हुए हैं'

सरकार पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा कि सरकार अपना कोई फर्ज पूरा नहीं कर रही है, कोई काम नहीं हो रहा है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार बिल्कुल चरम पर पहुंच चुका है। बिजली विभाग चोरी करवा रहा है, फायर ब्रिगेड अपना काम कर नहीं रहा और LDA की लापरवाही सबके सामने साफ दिख रही है। जब इस अवैध बिल्डिंग को गिराने का ऑर्डर पहले ही आ चुका था, तो LDA ने इसे गिराया क्यों नहीं? यह सीधे-सीधे सरकार विभागों की मिलीभगत है।

दोषी अधिकारियों पर दर्ज हो हत्या का केस

अजय राय ने मांग की है कि इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी सीधे सरकार पर आती है, इसलिए सरकारी अफसर ही इसके असली गुनाहगार हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अजय राय ने कहा कि जिस समय इस बिल्डिंग को गिराने का आदेश आया था, उस वक्त वहां जो भी पोस्टेड था, उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उसे जेल भेजा जाना चाहिए।

'यह हादसा नहीं, हत्या है, सीएम माफी मांगें'- सुरेंद्र राजपूत

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने लखनऊ अग्निकांड पर कहा है कि अगर सरकार सच में कोई कार्रवाई करना चाहती है तो उसे सबसे पहले अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता के सामने यह मानना चाहिए कि सिस्टम की लापरवाही और खामियों की वजह से बच्चों की जान गई है। उन्होंने कहा कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है। साथ ही बोला कि सिर्फ मुआवजे की घोषणा से पीड़ित परिवारों का दर्द कम नहीं होगा।

Also Read
View All
गोरखपुर में जहां जन्मे थे योग के विश्वदूत, वहीं बन रहा दिव्य आध्यात्मिक धाम, जानें खास बातें

‘चक्कर आ गया, हाथ-पांव कांपने लगे’, बेटी का शव देखकर रो पड़ीं अनामिका की मां, आखिरी कॉल पर हुई बातचीत को याद करके भर आईं आंखें

लखनऊ आग: ‘जब 10 साल पहले बिल्डिंग अवैध घोषित हो गई थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?’, नीलेश के भाई ने प्रशासन को ठहराया जिम्मदेार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?

लखनऊ अग्निकांड के चलते डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रद्द किया अयोध्या दौरा, ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल