लखनऊ

Savan 2019 शुरु, राजधानी लखनऊ में गूंजे हर हर महादेव का जयकारे, यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव

भगवान शिव (Lord Shiv) का अति प्रिय पावन महीना सावन (Savan 2019) पूर्वाभाद्र पद नक्षत्र से शुरू हो गया।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2019, 8:58 AM IST
savan 2019
Savan 2019 शुरु, राजधानी लखनऊ में गूंजे हर हर महादेव का जयकारे, यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव

लखनऊ. भगवान शिव (Lord Shiv) का अति प्रिय पावन महीना सावन (Savan 2019) पूर्वाभाद्र पद नक्षत्र से शुरू हो गया। सुबह 4 बजे से ही सभी शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु भगवान भोले नाथ का जल, दूध, गंगाजल आदि से अभिषेक कर रहे हैं। श्रृद्धालु कांवर यात्रा भी लेकर जा रहे हैं। इस बार सावन में चार सोमवार पडे़ंगे। अपने आराध्य की सेवा और उनकी आराधना के लिए भक्तों ने सभी छोटे-बडे़ शिवालय सजा लिए हैं। रंग बिरंगी बिजली की झालरें लगा दी हैं और रंग रोगन भी कर दिया है। शिव भक्ति के लिए सावन का महीना विशेष महत्व का रहता है। लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Temple) के महंत के अनुसार सावन की शुरुआत पूर्वाभाद्र पद नक्षत्र में हुई। इस दौरान शोभन और सिद्धि योग था, जो शुभ है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेगे। इनमें पहला 22 जुलाई को, दूसरा 29 जुलाई को, तीसरा 5 अगस्त को तथा चौथा 12 अगस्त को पडे़गा। शिव भक्ति के लिए सोमवार अति पावन दिवस रहता है। सावन में राजधानी के कई शिवालयोें में मेले का आयोजन किया जाता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था शुरू की है। सावन के सभी सोमवार और बुधवार को राजधानी के कुछ इलाकों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

इन रास्तों से न जाएं

- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से किसी भी प्रकार का वाहन मंदिर की तरफ नहीं जाएगा।
- मनकामेश्वर मंदिर नदवा बंधा ढाल तिराहे से मंदिर की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- बुद्घेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे।

इन रास्तों से जाएं

- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड से जाने वाले वाहन आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर जा सकेंगे।
- मनकामेश्वर मंदिर से नदवा की तरफ जाने वाले वाहन हनुमान सेतु या बंधा रोड होकर जा सकेंगे।
- बुद्घेश्वर चौराहे से सर्विस रोड या ओवर ब्रिज के ऊपर से वाहनों के जाने की अनुमति होगी।

Published on: