लखनऊ

Mansoon Update: इन जिलों में गर्मी से राहत देगी झमाझम बारिश, इन शहरों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी

Mansoon Update 2022: देश में भयंकर गर्मी कहर बरपा रही। इससे उत्तर प्रदेश अछूता नहीं है। लेकिन मानसून की आहट से लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी।

3 min read
May 18, 2022
Feature image

देश में जहां अधिकतम तापमान 50 डिग्री तो वहीं, उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियल तक पहुंच गया है। गर्मी की कहर से इंसान से लेकर जीव-जंतु सभी परेशान है। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा। तेज धूप व सुबह से बह रही गर्म हवा से ऐसा लग रहा था कि एक बार फिर पारा तेजी से चढ़ेगा। लेकिन पछुवा के साथ उत्तर दिशा की मिली जुली हवा के चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर ठिठक गया। पिछले कई दिन से बुंदेलखंड का इलाका भीषण गर्मी की चपेट में है। वहीं बहु प्रतीक्षित मानसून ने देश में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सक्रियता के साथ अपनी दस्तक दे दी है। इस लिहाज से देश में मानसून ने इस बार करीब सप्ताह भर पहले ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने मानसून के साथ ही प्रदेश में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावनाएं जताई है।
मौसम विज्ञान विभाग के प्रभारी डा. दिनेश साहा के अनुसार सुबह से मौसम में जो तल्खी दिखी उससे तो लगा कि दिन का तापमान काफी बढ़ेगा लेकिन पछुवा के साथ उत्तर की हवा चलने से पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर रुक गया। वहीं झांसी, आगरा, कानपुर सूरज की तेज तपन में तप रहे हैं। हवा की गति एक से 14 किमी. प्रति घंटा रिकार्ड़ की गई है। वातावरण में नमी 15 से 25 प्रतिशत तक रही है।

यह भी पढ़े - सातवीं के छात्रों ने चिट्ठी में लिखा अपना दुःख, प्रिंसिपल से कहा लड़कियां class में करती हैं ऐसी हरकतें
कहां-कहां पहुंचा मानसून
सोमवार को मानसून की अक्षीय रेखा अंडमान निकोबार द्वीप समूह से होकर गुजरती नजर आई। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसूनी बादलों ने आखिरकार दस्तक दी तो उत्तर भारत के लोगों ने खूब राहत की सांस ली है। दरसल नई दिल्ली तक में तापमान 50 डिग्री तक सोमवार को जा पहुंचा था। ऐसे में मानसून और देर होता तो दुश्वारी बढ़ना तय था। सोमवार को आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही समुद्र तटीय इलाकों तक इसका असर पहुंच जाएगा। इसके बाद यह मैदानी इलाकों में जून में सक्रिय हो जाएगा। इसको लेकर अभी से अलर्ट जारी हो गया है।

यह भी पढ़े - रोटियों के ही नहीं ब्रेड और बिस्कुट की भी देनी होगी अधिक कीमत, गेंहू की इतनी बढ़ी कीमतें

सबसे अधिक तप रहे ये शहर
उत्तर भारत भीषण गर्मी में तप रहा है। राजस्थान के धौलपुर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री और यूपी के बांदा में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। देश में गरमी किस कदर पड़ रही है, इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि कम से कम 16 शहरों में 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। सबसे अधिक धौलपुर (46.1 डिग्री), इसके बाद झांसी (45.6 डिग्री), नौगोंग (45.5 डिग्री), बठिंडा (45.1 डिग्री) और वाराणसी, पटियाला और सीधी (प्रत्येक में 45 डिग्री) का स्थान रहा।

कौन से राज्यों में कब रहेगा मानसून
अपने देश में 16 मई को मॉनसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दी है। अगले कुछ दिनों में आगे बढ़ते हुए 26 मई को यह बंगाल की खाड़ी के बड़े क्षेत्र को कवर कर लेगा। 1 जून को केरल मॉनसून पहुंचने का टाइम है लेकिन मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पांच दिन पहले ही मॉनसून यहां पहुंच जाएगा। इसके बाद अगर मॉनसून समय पर रहा तो 10 जून तक महाराष्ट्र और 15 जून तक छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड को भिगो देगा। पूर्वी यूपी में 20 जून और पश्चिमी यूपी में 25 जून तक मॉनसून पहुंचेगा। 30 जून तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के क्षेत्र में मॉनसून का असर दिखेगा। 5 जुलाई को राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में बारिश हो सकती है।

Updated on:
18 May 2022 10:37 pm
Published on:
18 May 2022 12:14 am
Also Read
View All