ये हो सकते हैं नुकसान
गोल गप्पे खाने के फायदे के साथ में कुछ नुकसान भी हैं। ज्यादा गोल गप्पे खाने से डायरिया, डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, पीलिया, अल्सर, पाचन क्रिया में गड़बड़ी, पेट में हल्का या तेज दर्द और आंतों में सूजन जैसी समस्या हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि गोलगप्पे खाने से ब्लडप्रेशर की शिकायत भी हो जाती है। दरअसल, गोलगप्पे के पानी में नमक का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाता है, इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसके अलावा गोलगप्पों को तलने के लिए कई बार इस्तेमाल किए हुए तेल का इस्तेमाल किया जाता है जिससे सेहत खराब होती है।